National Safety Week : जिंदल सीमेंट में राष्ट्रीय सुरक्षा सप्ताह का समापन, कर्मचारियों को दी गई सीपीआर व फायर सेफ्टी ट्रेनिंग

Advertisement

रायगढ़ (छत्तीसगढ़) जिंदल सीमेंट लिमिटेड रायगढ़ में 55वां राष्ट्रीय सुरक्षा सप्ताह सेफ्टी हेड रत्नेश वर्मा के मार्गदर्शन में आयोजित किया गया।

सप्ताह भर चले इस सुरक्षा अभियान के समापन अवसर पर विभिन्न जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किए गए।

कार्यक्रम की शुरुआत हिमांशु शेखर द्वारा वेलकम स्पीच से की गई। इस दौरान उनके द्वारा यूनिट हेड को कर्मचारियों द्वारा बनाए गए सुरक्षा ड्राइंग एवं पोस्टर का अवलोकन भी कराया गया।

नेशनल सेफ्टी वीक क्यों मनाया जाता है, इस विषय पर उज्जवल कुमार द्वारा विस्तार से जानकारी देते हुए कार्यस्थल पर सुरक्षा के महत्व पर प्रकाश डाला गया।

कार्यक्रम में कर्मचारियों ने सुरक्षा गीत एवं नुक्कड़ नाटक प्रस्तुत कर सुरक्षा जागरूकता का संदेश दिया, जिसे सभी ने सराहा।

कार्यक्रम के दौरान कर्मचारियों को सीपीआर ट्रेनिंग एवं फायर सेफ्टी ट्रेनिंग भी दी गई, ताकि आपात स्थिति में कर्मचारी तुरंत सही कदम उठा सकें।

इस अवसर पर मैकेनिकल एचओडी मुकेश पंचाल, प्रोजेक्ट हेड दीपक श्रीवास्तव एवं एवीपी राजकुमार जैन ने

सुरक्षा जागरूकता से संबंधित महत्वपूर्ण बिंदुओं पर विस्तार से जानकारी दी और सभी कर्मचारियों से सुरक्षित कार्य संस्कृति अपनाने की अपील की।

कार्यक्रम का सफल संचालन हिमांशु शेखर द्वारा किया गया तथा सभी कर्मचारियों को सुरक्षा के प्रति जागरूक रहने की शपथ दिलाई गई।

✍️ (संतोष प्रसाद तिवारी)
    RPKP INDIA NEWS
               भोपाल

Share this:

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

यह भी देखें