कलेक्टर की अध्यक्षता में जिला कौशल विकास समिति की बैठक संपन्न
(उमरिया) कलेक्टर धरणेन्द्र कुमार जैन की अध्यक्षता में कलेक्टर सभागार में जिला कौशल विकास समिति की बैठक संपन्न हुई । बैठक में बताया गया कि मुख्यमंत्री सीखो कमाओ योजना के तहत प्राप्त 135 लक्ष्य के विरूध्द 37 व्यक्तियों को प्रशिक्षित किया गया है । संस्था स्तर पर विभिन्न कंपनी व्दारा प्लेसमेंट ड्राइव का आयोजन,युवा संगम रोजगार मेले के माध्यम से युवाओं को रोजगार उपलब्ध कराया जा रहा है। संजय गांधी थर्मल पावर पॉवर स्टेशन में 57 प्रशिक्षणार्थियों को अपरेंटिस में संलग्न किया गया है। प्रधानमंत्री विश्वकर्मा योजना के माध्यम से 57 प्रशिक्षणार्थियों को प्रशिक्षित किया गया है।आईटीआई में आटोमोबाइल संबंधित व्यवसाय मोटर मैकेनिक, डीजल मैकेनिक,मसिनिस्ट आदि,ग्रीन एनर्जी संबंधित व्यवसाय सोलर तकनीशियन का प्रस्ताव भेजा गया है । बैठक में सीईओ जिला पंचायत अभय सिंह,अपर कलेक्टर पी के सेन गुप्ता, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक सीताराम सत्या, संयुक्त कलेक्टर रीता डेहरिया, संयुक्त कलेक्टर अमित सिंह, एसडीएम मानपुर हरनीत कौर कलसी, एसडीएम बांधवगढ अंबिकेश प्रताप सिंह,एसडीएम पाली मीनाक्षी इंगले,डिप्टी कलेक्टर एवं जनपद सीईओ मानपुर प्रत्यूष श्रीवास्तव,डिप्टी कलेक्टर कमलेश नीरज सहित अन्य जिला प्रमुख अधिकारी उपस्थित रहे।
