एसीसी मिडिल स्कूल का परीक्षा परिणाम शत-प्रतिशत, कक्षा 5वीं व 8वीं में विद्यार्थियों ने किया उत्कृष्ट प्रदर्शन
(कैमोर) माध्यमिक शिक्षा मंडल द्वारा कक्षा 5वीं एवं 8वीं की बोर्ड पैटर्न पर आयोजित वार्षिक परीक्षा का परिणाम दिनांक 25 मार्च 2026 को घोषित किया गया, जिसमें अदाणी फाउंडेशन द्वारा संचालित एसीसी मिडिल स्कूल का परीक्षा परिणाम शत-प्रतिशत रहा। विद्यालय के विद्यार्थियों ने उत्कृष्ट प्रदर्शन कर स्कूल का नाम गौरवान्वित किया।
कक्षा 8वीं में कुल 24 विद्यार्थियों ने 76 प्रतिशत से 94 प्रतिशत तक अंक प्राप्त कर उत्कृष्ट प्रदर्शन किया, वहीं 19 विद्यार्थियों ने 66 प्रतिशत से 75 प्रतिशत के बीच अंक अर्जित कर सराहनीय प्रदर्शन किया।

इसी प्रकार कक्षा 5वीं के परिणाम भी बेहद उत्साहजनक रहे। कक्षा 5वीं में 19 विद्यार्थियों ने 76 प्रतिशत से 88 प्रतिशत तक अंक प्राप्त किए, जबकि 15 विद्यार्थियों ने 66 प्रतिशत से 75 प्रतिशत के बीच अंक हासिल कर अच्छा प्रदर्शन किया।
विद्यालय प्रबंधन ने इस सफलता का श्रेय विद्यार्थियों की मेहनत, शिक्षकों के समर्पण एवं अभिभावकों के सहयोग को दिया है। विद्यालय परिवार ने सभी सफल विद्यार्थियों को उज्ज्वल भविष्य के लिए शुभकामनाएँ दी हैं।
✍️ (संतोष प्रसाद तिवारी)
RPKP INDIA NEWS
कैमोर

