विमुक्‍त घुमक्‍कड़ एवं अर्द्धघुमक्‍कड़ जनजाति वर्ग के हितग्राहियों से आवेदन आमंत्रित –

( गुना )

सहायक संचालक विमुक्‍त घुमक्‍कड़ एवं अर्द्धघुमक्‍कड़ जनजाति विभाग द्वारा विमुक्‍त घुमक्‍कड़ एवं अर्द्धघुमक्‍कड़ जनजाति वर्ग के हितग्राहियों से कहा है कि विमुक्‍त घुमक्‍कड़ एवं अर्द्धघुमक्‍कड़ जनजाति कल्‍याण विभाग अंतर्गत संचालित विद्युत लाईन का विस्‍तार योजनांतर्गत ऐसे हितग्राहियों के आवेदन आमंत्रित किये गए हैं जिनके पास स्‍वयं की जमीन एवं कुंआ एवं विद्युत पंप है लेकिन उस पर विद्युत लाईन नही है। ऐसे विमुक्‍त घुमक्‍कड़ एवं अर्द्धघुमक्‍कड़ जनजाति वर्ग के हितग्राही आवेदन के साथ अपनी जमीन के खसरा, खतौनी, अक्‍स, जाति प्रमाण पत्र, मूल निवासी, जल उपलब्‍धता प्रमाण पत्र, ग्राम पंचायत का प्रस्‍ताव ठहराव एवं मुख्‍य कार्यपालन अधिकारी जनपद पंचायत की अनुशंसा सहित कार्यालय सहायक संचालक विमुक्‍त घुमक्‍कड़ एवं अर्द्धघुमक्‍कड़ जनजाति कल्‍याण विभाग पुरानी कलेक्‍ट्रेट पोस्‍ट ऑफिस के सामने गुना में कार्यालयीन दिवसों में 15 दिवस में जमा कराए जा सकते हैं।

Share this:

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

यह भी देखें