बाल विवाह के विरुद्ध शपथ एवं जागरूकता रैली आयोजित
(टीकमगढ़) जिले में बाल विवाह उन्मूलन के उद्देश्य से शपथ कार्यक्रम एवं जागरूकता रैली का आयोजन किया गया। इस अभियान का मुख्य उद्देश्य समाज में बाल विवाह के दुष्परिणामों के प्रति जागरूकता बढ़ाना तथा इसे पूर्णतः रोकने के इसीक्रम में आज अक्षय तृतीया के अवसर पर शिव धाम कुंडेश्वर में जागरूकता रैली निकाली गई।
इस दौरान विभाग द्वारा आमजन से अपील की गई है कि बाल विवाह की सूचना तुरंत संबंधित अधिकारियों को दें और इस सामाजिक बुराई को समाप्त करने में सहयोग करें। कार्यक्रम में फिरदौस अंजुम,रीना विश्वकर्मा,रेखा रैकवार ,विभा ठाकुर ,नीलेश पटेरिया सहित महिला एवं बाल विकास के कर्मचारी उपस्थित रहे।
