एमपी ट्रांसको ने दमोह की पारेषण व्यवस्था को किया सशक्त

Advertisement

220 केवी सब स्टेशन दमोह मे ऊर्जीकृत हुआ नया 50 एमवीए क्षमता का पावर ट्रांसफार्मर : मंत्री श्री तोमर

(भोपाल)  ऊर्जा मंत्री श्री प्रद्युम्न सिंह तोमर ने बताया कि मध्यप्रदेश पावर ट्रांसमिशन कंपनी (एमपी ट्रांसको) ने दमोह जिले की विद्युत पारेषण प्रणाली को और अधिक मजबूत एवं विश्वसनीय बनाने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम उठाया है। एम पी ट्रांसको द्वारा 220 केवी सब स्टेशन, दमोह में क्षमता वृद्धि करते हुए 43 वर्ष पुराने 20 एमवीए पावर ट्रांसफार्मर के स्थान पर 50 एमवीए का नया पावर ट्रांसफार्मर स्थापित कर ऊर्जीकृत किया गया है। इससे सब स्टेशन की क्षमता बढ़कर 650 एम वी ए की हो गई है।

विद्युत आपूर्ति की गुणवत्ता और स्थिरता में होगा सुधार

मंत्री श्री तोमर ने बताया कि लगभग 5 करोड रुपये की अनुमानित लागत के इस अपग्रेडेसन से दमोह जिले में विद्युत आपूर्ति की गुणवत्ता और स्थिरता में उल्लेखनीय सुधार होगा। बढ़ती विद्युत मांग को ध्यान में रखते हुए किया गया यह कार्य न केवल वर्तमान जरूरतों को पूरा करेगा, बल्कि भविष्य की मांग के अनुरूप भी पर्याप्त क्षमता उपलब्ध कराएगा। इस क्षमता वृद्धि से दमोह जिले सहित आसपास के क्षेत्रों में विद्युत आपूर्ति अधिक निर्बाध और विश्वसनीय हो सकेगी।

दमोह जिले की क्षमता हुई 1083 एमवीए

एमपी ट्रांसको के अधीक्षण अभियंता श्री एम वाय मंसूरी ने बताया कि दमोह जिले की कुल स्थापित ट्रांसफार्मेशन कैपेसिटी बढकर 1083 एमवीए हो गई है।

दमोह जिले में एमपी ट्रांसको अपने छह सब स्टेशनों के माध्यम से विद्युत पारेषण करती है जिसमें 220 केवी सब स्टेशन दमोह के अलावा एवं 132 केवी के 5 सब स्टेशन दमोह 132 केवी 90 एमवीए, बटियागढ़ 90 एमवीए, हटा 113 एमवीए, पटेरा 50 एमवीए एवं तेजगढ़ 90 एमवीए शामिल हैं।

Share this:

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

यह भी देखें