स्लीमनाबाद तहसील अन्तर्गत 2, बहोरीबंद और रीठी तहसील में एक-एक क्षेत्र कन्टेन्टमेन्ट जोन घोषित
कटनी – कटनी जिले के स्लीमनाबाद तहसील अन्तर्गत 2, बहोरीबंद तहसील व रीठी तहसील अर्न्तगत एक-एक क्षेत्र में कोरोना संक्रमित व्यक्ति के पाये जानें पर संबंधित क्षेत्रों को कोरोना वायरस संक्रमण को रोकने प्रोटोकाल के तहत कन्टेन्टमेंट जोन घोषित कर दिया गया है। इस क्षेत्र में अत्यावश्यक सेवाओं को छोड़कर अन्य समस्त गतिविधियां प्रतिबंधित रहेंगी।
म.प्र. पब्लिक हैल्थ एक्ट 1949 के सेक्शन 71(2) के प्रावधानों के अनुसार कलेक्टर एवं जिला मजिस्ट्रेट शशि भूषण सिंह नें स्लीमनाबाद तहसील अन्तर्गत ग्राम हरदुआ के वार्ड नंबर 18 में शासकीय प्राथमिक शाला भवन के पीछे क्षेत्र को कन्टेनमेन्ट जोन घोषित कर 4 मकानों को शामिल किया गया है। इसी प्रकार स्लीमनाबाद तहसील के ही ग्राम पंचायत बचैया में वार्ड नंबर 13 के शासकीय उचित मूल्य दुकान के सामने क्षेत्र को कन्टेनमेन्ट जोन घोषित कर 2 मकानों को इस क्षेत्र में शामिल किया गया है। बहोरीबंद तहसील अन्तर्गत ग्राम भखरवारा में वार्ड नंबर 8 पंचायत भवन के पास में 2 मकानों को शामिल कर कन्टेनमेन्ट जोन बनाया गया है। रीठी तहसील में बिलहरी अन्तर्गत नामदेव मोहल्ला वार्ड नंबर 9 को कन्टेनमेन्ट जोन घोषित कर 10 मकानों को इस क्षेत्र में शामिल किया गया है।
बहोरीबंद व स्लीमनाबाद तहसील अन्तर्गत घोषित किये गये कन्टेनमेन्ट क्षेत्र में एस.डी.एम रोहित सिसनोनिया इंसीडेंट कमांडर होंगे। तहसीलदार विजय द्विवेदी व नायब तहसीलदार राजीव मिश्रा सहायक इंसीडेंट कमांडर, नगर निरीक्षक स्लीमनाबाद सी0के0 तिवारी और रेखा प्रजापति नगर निरीक्षण बहोरीबंद नोडल अधिकारी पुलिस होगें। इसके अलावा सीईओ बहोरीबंद जनपद पंचायत मीना कश्यप नोडल अधिकारी जनपद पंचायत, बीएमओ डॉ0 अनुराग शुक्ला नोडल अधिकारी स्वास्थ्य एवं नायब तहसीलदार निधी तिवारी तथा वरिष्ठ कृषि विस्तार अधिकारी बहोरीबंद आर0के0 चतुर्वेदी को नोडल अधिकारी कन्ट्रोल रुम नियुक्त किया गया है।
रीठी तहसील अन्तर्गत घोषित किये गये कन्टेनमेन्ट जोन के लिये एसडीएम बलबीर रमन इन्सीडेन्ट कमाण्डर, तहसीलदार रीठी राजेश पाण्डेय सहायक इन्सीडेन्ट कमाण्डर, थाना प्रभारी कुठला विपिन सिंह नोडल अधिकारी पुलिस होंगे। वहीं सीईओ जनपद पंचायत रीठी प्रदीप कुमार सिंह नोडल अधिकारी जनपद पंचायत, खण्ड चिकित्सा अधिकारी रीठी राजेश सिंह नोडल अधिकारी स्वास्थ्य एवं सहायक यंत्री जनपद पंचायत रीठी आर0पी0 मेहरा नोडल अधिकारी कन्ट्रोल रुम होंगे।

