Advertisement

शेष दो लापता व्यक्तियों के शव भी मिले.

(जबलपुर) बरगी क्रूज हादसे में शेष दो लापता व्यक्तियों 9 वर्षीय मयूरन और वेस्टलैण्ड खमरिया निवासी श्री कामराज के शव आज रविवार की सुबह से चले सर्च ऑपरेशन में बरामद कर लिये गये हैं। इसी के साथ सर्च और रेस्क्यू ऑपरेशन पूरा हो गया है। गुरुवार की शाम हुये इस दुखद हादसे में मृतकों की संख्या 13 हो गई है। दुर्घटना के तुरंत बाद शुरू हुये रेस्क्यू ऑपरेशन में 28 व्यक्तियों को जीवित बचा लिया गया था। कलेक्टर श्री राघवेंद्र सिंह ने राहत एवं बचाव कार्य में योगदान देने वाले दलों का आभार व्यक्त किया। वहीं, अनुविभागीय अधिकारी श्री अभिषेक सिंह ने जानकारी दी कि आगामी निर्देशों तक क्षेत्र में सतत निगरानी जारी रखी जाएगी।
Share this:

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

यह भी देखें