भारतीय खेल प्राधिकरण प्रशिक्षण केंद्र टीकमगढ़ द्वारा फिट इंडिया के अंतर्गत संडे ऑन साइकिल का किया गया आयोजन

Advertisement

(टीकमगढ़) भारतीय खेल प्राधिकरण प्रशिक्षण केंद्र टीकमगढ़ द्वारा भारत सरकार एवं फिट इंडिया के अंतर्गत संडे ऑन साइकिल का आयोजन एक वर्ष से अधिक समय से नियमित रूप से किया जा रहा है। इसीक्रम में आज अन्नदाता थीम पर भारतीय खेल प्राधिकरण प्रशिक्षण केंद्र टीकमगढ़ द्वारा संडे ऑन साइकिल का आयोजन किया गया।

भारतीय खेल प्राधिकरण ट्रेनिंग सेंटर के केंद्र प्रभारी एवं सॉफ्टबॉल कोच श्री देवेश चंदेल ने जानकारी देते हुए बताया कि इस बार का कार्यक्रम अन्नदाता थीम पर आधारित था जिसमें किसान, डेयरी उत्पादक एवं एग्रिकल्चर स्टेकहोल्डर ने भाग लिया। इस कार्यक्रम में श्री शिव मोहन गिरी जिलाध्यक्ष भारतीय किसान संघ, डॉ डीएस तोमर डीन एग्रीकल्चर कॉलेज टीकमगढ़, श्री अंशुल व्यास किसान मोर्चा एवं श्री रवि शंकर नायक संचालक नायक दुग्ध डेयरी अतिथि के रूप में उपस्थित रहे।

यह साइकिल रैली अमर शहीद नारायण दास खरे साई हॉकी स्टेडियम गंजीखाना से प्रारंभ होकर अस्पताल चौराहा, चकरा होते हुए गंजीखाना स्टेडियम पर वापस आई इस कार्यक्रम में 50 से अधिक खिलाड़ी ने भाग लिया। कार्यक्रम में श्री पी प्रसन्ना कुमार, श्री प्रियंक खरे,श्री धनीराम अहिरवार,श्री प्रिंस सेन, श्री रूपेश रैकवार, श्री बृजेन्द्र ,श्री विनोद कुमार विशेष रूप से उपस्थित रहे।

Share this:

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

यह भी देखें