कलेक्टर श्री सिंह ने की शासन की प्राथमिकता वाले कार्यों की समीक्षा

Advertisement

(जबलपुर) कलेक्टर श्री राघवेन्द्र सिंह की अध्यक्षता में आज लंबित पत्रों एवं शासन की प्राथमिकता वाली योजनाओं की विस्तृत समीक्षा बैठक आयोजित की गई, जिसमें उन्होंने विकास और जनहित से जुड़े विभिन्न विषयों पर आवश्‍यक निर्देश दिए। बैठक में उन्‍होंने उपार्जन व्‍यवस्‍थाओं के संबंध में चर्चा कर शासन की मंशानुरूप कार्य करने के निर्देश दिये। स्‍वच्‍छता सर्वेक्षण के संबंध में उन्‍होंने कहा कि आंगनवाड़ी, विद्यालय और छात्रावासों पर साफ-सफाई सुनिश्चित करें, सूखा व गीला कचरा के लिए डस्‍टबिन रखें और नाडेफ भी बनवायें। प्रधानमंत्री श्रम योगी मान-धन योजना के संबंध में श्रमिकों को पंजीयन सुनिश्चित करनें, स्‍कूलों में विद्यार्थियों के प्रवेश और जनपदवार समग्र ई-केवायसी के संबंध में समीक्षा की गई।

कलेक्‍टर श्री सिंह ने इस दौरान निर्माण कार्यों की भी समीक्षा कर कहा कि बरसात के पूर्व यथासंभव निर्माण कार्य पूर्ण कर लें। साथ ही निर्माण कार्य से जुड़ी समस्‍याओं के निराकरण पर भी चर्चा की गई। जल गंगा संवर्धन अभियान को प्रभावी रूप से जमीनी स्‍तर पर लाने के प्रयासों पर जोर दिया। उन्‍होंने कहा कि ग्रीष्‍म काल में पेयजल की कहीं समस्‍या न हो इसके लिए लोक स्‍वास्‍थ्‍य यांत्रिकी विभाग के अधिकारियों के साथ सरपंच-सचिव बैठक कर अपने-अपने क्षेत्र की समस्‍याओं का निराकरण सुनिश्चित करायें। बैठक में बाल आरोग्‍य संवर्धन, वन अधिका‍र अधिनियम अंतर्गत पट्टा के साथ प्रायमरी स्‍कूल के परिसर में यदि जगह हो तो वहां आंगनवाड़ी केन्‍द्र बनाने के संबंध में आवश्‍यक निर्देश दिये गये।

इसके साथ ही लंबित पत्रों तथा सीएम हेल्‍पलाईन के प्रकरणों की समीक्षा की गई। बैठक में नगर निगम कमिश्‍नर श्री रामप्रकाश अहिरवार, सीईओ जिला पंचायत श्री अभिषेक गहलोत सहित सभी संबंध‍ित अधिकारी मौजूद थे। बैठक के दौरान सभी अधिकारियो ने बरगी क्रूज हादसे में दिवंगत व्यक्तियों के प्रति दो मिनिट मौन रखकर शोक संवेदना व्यक्त कर श्रद्धांजलि दी।

Share this:

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

यह भी देखें