वंदेमातरम के साथ हुई कार्यालयीन कामकाज की शुरूआत

Advertisement

(सतना)  म0प्र0 शासन के निर्देशानुसार मई माह के प्रथम कार्य दिवस  कलेक्ट्रेट में कार्यालयीन कार्यों की शुरुआत राष्ट्रगीत व राष्ट्रगान के गायन से हुई। कलेक्ट्रेट सभाकक्ष में कलेक्टर सतना डॉ. सतीश कुमार एस की उपस्थिति में अधिकारियों-कर्मचारियों द्वारा सामूहिक रुप से राष्ट्रगान एवं राष्ट्रगीत का गायन किया गया। इस मौके पर आयुक्त नगर निगम शेर सिंह मीना, सीईओ जिला पंचायत शैलेंद्र सिंह, एसडीएम राहुल सिलाडिया, सुमेश द्विवेदी, जितेन्द्र कुमार वर्मा, सुभाष मिश्रा, डिप्टी कलेक्टर संदीप परस्ते सहित कलेक्ट्रेट के अधिकारी-कर्मचारी उपस्थित रहे।

Share this:

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

यह भी देखें