नेशनल लोक अदालत के प्रचार हेतु छात्र रैली को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया

Advertisement

(सतना)  जिला विधिक सेवा प्राधिकरण सतना द्वारा नेशनल लोक अदालत के प्रचार-प्रसार के उद्देश्य से शुक्रवार को वैकल्पिक समाधान केंद्र परिसर से छात्र-छात्राओं की जागरूकता रैली निकाली गई। रैली को प्रधान जिला न्यायाधीश एवं अध्यक्ष जिला विधिक सेवा प्राधिकरण श्रीमती गीता सोलंकी ने हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। प्रधान जिला न्यायाधीश श्रीमती गीता सोलंी ने विद्यार्थियों को लोक अदालत की उपयोगिता के बारे में जानकारी देते हुए 9 मई 2026 को आयोजित होने वाली नेशनल लोक अदालत के व्यापक प्रचार-प्रसार के लिए प्रोत्साहित किया। उन्होंने कहा कि लोक अदालत के माध्यम से प्रकरणों का त्वरित एवं सुलभ निराकरण संभव है।

सचिव जिला विधिक सेवा प्राधिकरण श्रीमती रूपाली उईके ने रैली में शामिल छात्र-छात्राओं से समाज के विभिन्न वर्गों तक विधिक सेवा प्राधिकरण की योजनाओं की जानकारी पहुंचाने का आह्वान किया। जागरूकता रैली शहर के प्रमुख मार्गों से होकर गुजरी, जहां आमजन को नेशनल लोक अदालत के लाभों से अवगत कराया गया। कार्यक्रम में विशेष न्यायाधीश एट्रोसिटीज प्रशांत कुमार निगम, जिला न्यायाधीश विकास भटेले, मुकेश कुमार यादव, मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट प्रवीण कुमार सोंधिया, न्यायिक मजिस्ट्रेट पुष्पराज सिंह उईके, भूपेश कुमार मिश्र, जिला विधिक सहायता अधिकारी मुहम्मद जीलानी सहित ए.के.एस. विश्वविद्यालय के विधि संकाय के सहायक प्राध्यापक डॉ. विधि शम्भरकर, डॉ. अजय सिंह, शशिकांत दुबे एवं बड़ी संख्या में छात्र-छात्राओं की सक्रिय सहभागिता रही।

Share this:

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

यह भी देखें