भाजपा विजयराघवगढ़ मंडल के शक्ति केंद्र नन्हवारा कला में कामकाजी बैठक सम्पन्न

Advertisement

(नन्हवारा कला) भारतीय जनता पार्टी विजयराघवगढ़ मंडल के शक्ति केंद्र नन्हवारा कला में सामुदायिक भवन, बस स्टैंड परिसर में मंडल विस्तार मासिक कामकाजी बैठक आयोजित की गई। बैठक का आयोजन शक्ति केंद्र प्रभारी अनिल पटैल के नेतृत्व में किया गया, जिसमें आगामी संगठनात्मक गतिविधियों एवं प्रधानमंत्री के “मन की बात” कार्यक्रम को लेकर विस्तृत चर्चा की गई।

बैठक में संगठन को बूथ स्तर तक मजबूत करने, नए सदस्यों को जोड़ने तथा बूथ अध्यक्षों को जिम्मेदारियां सौंपने पर विशेष जोर दिया गया। साथ ही प्रत्येक बूथ पर “मन की बात” कार्यक्रम के सफल आयोजन को लेकर कार्यकर्ताओं को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए।

बैठक के दौरान पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं की उपस्थिति सूची का सत्यापन भी किया गया। कार्यक्रम में मंडल अध्यक्ष श्रीराम सोनी, शक्ति केंद्र प्रभारी अनिल पटैल, कौशलैंद सिंह, सूर्यकांत दुबे, सुनील सिंह बागरी, ललित साहू, रणजीत बागरी, दुर्गा प्रसाद बर्मन (आईटी सेल), सुभाष दुबे, रामसेवक आदिवासी, राजाराम साहू (सह संयोजक), अरुण बागरी, श्रवण कुमार बागरी, रामकुमार कुशवाहा, रमाकांत विश्वकर्मा सहित अनेक कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

बैठक में निर्णय लिया गया कि संयोजक 15 दिनों के भीतर अपनी रिपोर्ट प्रस्तुत करेंगे तथा महामंत्री समन्वय की जिम्मेदारी निभाएंगे। वहीं 10 जून तक “मन की बात” कार्यक्रम की सभी तैयारियां पूर्ण करने का लक्ष्य निर्धारित किया गया।
अंत में बैठक का सर्वसम्मति से अनुमोदन किया गया तथा मंडल अध्यक्ष द्वारा सभी कार्यकर्ताओं का आभार व्यक्त करने के साथ कार्यक्रम का समापन हुआ।

✍️ दुर्गा प्रसाद बर्मन
RPKP INDIA NEWS
           कैमोर

Share this:

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

यह भी देखें