भाजपा प्रदेश अध्यक्ष हेमंत खण्डेलवाल ने पन्ना में जिला कोर ग्रुप बैठक को किया संबोधित

Advertisement

संगठनात्मक मजबूती और आगामी कार्यक्रमों पर हुई विस्तृत चर्चा

(पन्ना) भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष एवं विधायक हेमंत खण्डेलवाल ने पन्ना प्रवास के दौरान भाजपा जिला कोर ग्रुप की बैठक को संबोधित किया। बैठक में संगठनात्मक विषयों, आगामी कार्यक्रमों तथा पार्टी की कार्ययोजना को लेकर विस्तार से चर्चा की गई।

प्रदेश अध्यक्ष श्री खण्डेलवाल ने कार्यकर्ताओं एवं पदाधिकारियों से संवाद करते हुए संगठन को बूथ स्तर तक और अधिक मजबूत बनाने पर जोर दिया। उन्होंने कहा कि भाजपा कार्यकर्ताओं की मेहनत और समर्पण ही पार्टी की सबसे बड़ी ताकत है। आगामी कार्यक्रमों एवं जनसंपर्क अभियानों को प्रभावी ढंग से संचालित करने के निर्देश भी दिए गए।

बैठक में जिले के वरिष्ठ पदाधिकारी, जनप्रतिनिधि एवं भाजपा कार्यकर्ता उपस्थित रहे। सभी ने संगठन विस्तार और सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं को आमजन तक पहुंचाने के लिए सक्रिय भूमिका निभाने का संकल्प लिया।

✍️ संतोष प्रसाद तिवारी
RPKP INDIA NEWS
           भोपाल

Share this:

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

यह भी देखें