देर रात जच्चा खाना मुरार पहुँचीं कलेक्टर, स्वास्थ्य सेवाओं का लिया जायजा

लापरवाही मिलने पर चिकित्सक व स्टाफ नर्स को कारण बताओ नोटिस जारी करने के निर्देश

(ग्वालियर) कलेक्टर श्रीमती रुचिका चौहान ने मंगलवार देर रात जच्चा खाना मुरार का औचक निरीक्षण कर वहां उपलब्ध स्वास्थ्य सेवाओं की स्थिति का जायजा लिया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने अस्पताल में भर्ती महिलाओं से चर्चा कर उपचार, सुविधाओं एवं स्टाफ के व्यवहार के बारे में जानकारी प्राप्त की।

कलेक्टर ने अस्पताल के विभिन्न वार्डों का निरीक्षण करते हुए व्यवस्थाओं को बेहतर बनाए रखने के निर्देश दिए। उन्होंने मरीजों को समय पर उपचार एवं आवश्यक सुविधाएं उपलब्ध कराने पर विशेष जोर दिया।

निरीक्षण के दौरान एक चिकित्सक एवं एक स्टाफ नर्स की लापरवाही सामने आने पर कलेक्टर श्रीमती चौहान ने दोनों को कारण बताओ नोटिस जारी करने के निर्देश संबंधित अधिकारियों को दिए। साथ ही उन्होंने कहा कि स्वास्थ्य सेवाओं में किसी भी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी।मरीजों को बेहतर उपचार उपलब्ध कराना सर्वोच्च प्राथमिकता है। इस मौके पर मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉक्टर सचिन श्रीवास्तव भी उपस्थित थे.

Share this:

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

यह भी देखें