कृषि रथ के जरिए किसानों तक पहुँच रही हैं योजनाएँ. नवमें दिन कृषि रथ ने किया कुंडम के कई ग्रामों का भ्रमण.

अब तक जिले की 255 ग्राम पंचायतों तक पहुँचा कारवां. भीषण गर्मी में भी किसानों का मिल रहा भारी उत्साह

(जबलपुर) राज्य शासन के निर्देशानुसार “कृषि वर्ष2026” के अंतर्गत जिले में विकासखंड स्तर पर संचालित किये जा रहे कृषि रथ अब तक जिले की 255 ग्राम पंचायतों में पहुँच चुके हैं , जहाँ भीषण गर्मी के बावजूद किसान भाई बड़ी संख्या में उपस्थित होकर विभागीय योजनाओं और कृषि की वैज्ञानिक तकनीकों की जानकारी ले रहे हैं। कुंडम के तीन गाँवों पहुँचा कृषि रथ:- इसी क्रम में नवमें दिन आज गुरूवार को कृषि रथ ने आदिवासी बाहुल्य कुंडम विकास खंड के ग्राम फीफरी, गुरैया और धनवाही का भ्रमण किया। जहां उप संचालक कृषि उमेश कुमार कटहरे ने किसानों से सीधा संवाद स्थापित करते हुए ‘मिट्टी नमूना’ के महत्व को आज की सबसे बड़ी आवश्यकता बताया। साथ ही उन्होंने किसानों को ‘प्राकृतिक खेती’ अपनाने के लिए भी प्रेरित किया। पोर्टल पर टोकन और पोषक तत्वों की दी गई विस्तार से जानकारी :- कार्यक्रम के दौरान जिला विपणन अधिकारी हरेन्द्र रघुवंशी ने किसानों को डिजिटल तकनीक से जोड़ते हुए ‘इ-विकास प्रणाली’ पोर्टल पर टोकन बनाने की प्रक्रिया को सरल शब्दों में समझाया। सहायक संचालक कृषि रवि आम्रवंशी ने फसलों और पौधों के लिए आवश्यक मुख्य पोषक तत्वों के बारे में विस्तार से तकनीकी जानकारी साझा की। खरीफ की तैयारी और नरवाई प्रबंधन पर विशेष जोर :- कृषि रथ के प्रभारी एवं वरिष्ठ कृषि विकास अधिकारी एल पी उइके ने किसानों को आगामी खरीफ सीजन की उन्नत तैयारियों के गुर सिखाए। उन्होंने पर्यावरण संरक्षण और भूमि की उर्वरा शक्ति बनाए रखने के लिए ‘नरवाई प्रबंधन’ (फसल अवशेष प्रबंधन) के प्रभावी तरीकों के बारे में बताया। रथ के साथ कृषि वैज्ञानिकों के अलावा पशुपालन, मत्स्य पालन और उद्यानिकी विभाग की संयुक्त टीमें भी मौजूद रहीं, जिन्होंने अपनी-अपनी कल्याणकारी योजनाओं से कृषकों को अवगत कराया।

Share this:

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

यह भी देखें