शासकीय कन्या महाविद्यालय में विश्व तंबाकू निषेध दिवस पर कार्यक्रम आयोजित
(कटनी) शासकीय कन्या महाविद्यालय, कटनी में राष्ट्रीय तंबाकू नियंत्रण कार्यक्रम के अंतर्गत विश्व तंबाकू निषेध दिवस के अवसर पर 25 मई से 31 मई तक साप्ताहिक गतिविधियां आयोजित की जा रही है। इसी क्रम में बुधवार को महाविद्यालय में छात्राओं के लिए पोस्टर एवं निबंध प्रतियोगिता का आयोजन किया गया।
यह कार्यक्रम महाविद्यालय की प्राचार्य डॉ. चित्रा प्रभात के मार्गदर्शन तथा राष्ट्रीय सेवा योजना इकाई के संयोजन में संपन्न हुआ। कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य युवा पीढ़ी, विशेषकर छात्राओं को तंबाकू के हानिकारक प्रभावों के प्रति जागरूक करना तथा तंबाकू मुक्त समाज की दिशा में सकारात्मक पहल करना था।
कार्यक्रम का शुभारंभ प्राचार्य डॉ. चित्रा प्रभात के उद्बोधन से हुआ। उन्होंने छात्राओं को संबोधित करते हुए मानव स्वास्थ्य पर तंबाकू के घातक प्रभावों की विस्तृत जानकारी दी। उन्होंने कहा कि तंबाकू की लत न केवल व्यक्ति, बल्कि उसके परिवार एवं पूरे समाज को भी गंभीर रूप से प्रभावित करती है।
इस वर्ष विश्व तंबाकू निषेध दिवस की थीम “आकर्षण का पर्दाफाश — निकोटिन और तंबाकू की लत का मुकाबला” रखी गई है। पोस्टर एवं निबंध प्रतियोगिता में छात्राओं ने उत्साहपूर्वक भाग लिया तथा अपनी रचनात्मक प्रतिभा का उत्कृष्ट प्रदर्शन किया।
निबंध प्रतियोगिता के अंतर्गत आरती पाल ने प्रथम, ज्ञानेश्वरी दहिया ने द्वितीय तथा सोनम पटले ने तृतीय स्थान अर्जित किया। जबकि पोस्टर प्रतियोगिता में दिशा सिंह प्रथम, आराधना कर्मी द्वितीय और पूनम चक्रवर्ती एवं साक्षी तृतीय स्थान पर रहीं।
इस अवसर पर महाविद्यालय के समस्त स्टाफ सदस्य उपस्थित रहे। जिनमें डॉ. विमला मिंज, डॉ. रश्मि चतुर्वेदी, डॉ. आर.के. गुप्ता, के.जे. सिन्हा, बंदना मिश्रा, डॉ. सुनील कुमार, डॉ. रोशनी पाण्डेय, डॉ. शिल्पी सिंह, पंकज सेन, डॉ. रीना मिश्रा, डॉ. आशुतोष द्विवेदी, डॉ. अशोक शर्मा, भीम बर्मन, प्रेमलाल कॉवरे, रिचा दुबे, डॉ. प्रतिमा सिंह, प्रियंका सोनी, स्मृति दहायत, आरती वर्मा, नम्रता निगम, डॉ. सृष्टि श्रीवास्तव, मीनाक्षी वर्मा, डॉ. सोनिया कश्यप, डॉ. अनिल द्विवेदी, डॉ. रंजना वर्मा, डॉ. वंदना चौहान, पूनम गर्ग, डॉ. श्रद्धा वर्मा, डॉ. मैत्रेयी शुक्ला, डॉ. अपर्णा मिश्रा, डॉ. मदन सिंह मरावी तथा पूजा सिंह राजपूत सहित बड़ी संख्या में छात्राओं की उपस्थिति रही।
