कलेक्टर श्री तिवारी ने किया ईव्‍हीएम स्ट्रांग रूम का निरीक्षण

(कटनी)  कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी श्री आशीष तिवारी द्वारा मासिक निरीक्षण (वेयर हाऊस बंद) के तहत शुक्रवार को कार्यालय कलेक्ट्रेट स्थित निर्वाचन सदन पहुंचकर ईव्‍हीएम-व्‍हीव्‍हीपैट वेयर हाउस, स्ट्रांग रूम का निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान राजनैतिक दलों के पदाधिकारियों एवं निर्वाचन शाखा के अधिकारी एवं कर्मचारियों की मौजूदगी रही।

कलेक्टर श्री तिवारी ने निरीक्षण के दौरान निर्वाचन कार्यालय के कार्यों का जायजा लिया तथा संधारित रजिस्टर का अवलोकन करते हुए उपस्थित अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। कलेक्टर श्री तिवारी ने निरीक्षण के दौरान सुरक्षा की दृष्टि से स्ट्रांग रूम के बाहर लगे सी.सी.टी.व्ही कैमरों की जांच कर व्यवस्था चाक-चौबंद रखने के निर्देश दिए। कलेक्टर ने ईव्‍हीएम मशीनों के सही रख-रखाव का भी अवलोकन किया।

इस दौरान भाजपा प्रतिनिधि श्री दीपक तिवारी, कांग्रेस पार्टी जिलाध्‍यक्ष (नगर) श्री अमित शुक्‍ला, बहुजन समाज पार्टी प्रतिनिधि धनीराम चौधरी, विक्रम सिंह, संयुक्‍त कलेक्‍टर श्री जितेन्‍द्र पटेल, ग्रामीण यांत्रिकी सेवा संभाग जिला कटनी की अनुविभागीय अधिकारी मेघा मौर्य एवं सहायक कोषालय अधिकारी अभय कुजुर सहित जिला निर्वाचन कार्यालय के कर्मचारी उपस्थित रहे।

Share this:

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

यह भी देखें