कलेक्टर श्री विवेक श्रोत्रिय की अध्यक्षता में जिला स्वास्थ्य समिति की बैठक आयोजित

(टीकमगढ़) कलेक्टर श्री विवेक श्रोत्रिय की अध्यक्षता में आज कलेक्ट्रेट सभाकक्ष में जिला स्वास्थ्य समिति बैठक आयोजित की गई। बैठक में जिले में गर्भवती माताओं का अनमोल पोर्टल पर पंजीयन की समीक्षा की जो संतोष जनक नहीं पाई गई जिस पर कलेक्टर श्री श्रोत्रिय ने मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी को विस्तृत रूप से सेक्टर वाइज समीक्षा करने के निर्देश दिए। साथ ही निर्देशित किया गया कि आगामी 7 जून 2026 तक 90 प्रतिशत तक प्रगति करना सुनिश्चित करें और एएनसी रजिस्ट्रेशन में जो गैप है, किस कारण से यह एएनसी शेष हैं, उनकी समग्र आईडी नहीं बनी है,या कोई अन्य कारण सहित सूची प्रदाय करें।

सभी विकासखण्डों को उक्त गैप समाप्त करने एवं सूची प्रदाय करने हेतु निर्देशित किया गया। तत्पश्चात प्रथम तिमाही में एएनसी पंजीयन, उच्च जोखिम वाली महिलाओं की पहचान एवं उपचार तथा एचआरपीडब्ल्यू मॉडर्डेट एनिमिया में स्टेट एवरेज से जिले का प्रतिशत कम है, जिसे 2 दिवस में इंट्री करने के निर्देश सभी खण्ड चिकित्सा अधिकारी को दिए गए।

श्री श्रोत्रिय ने मातृ मृत्यु की समीक्षा के दौरान ट्रांजिट डेथ को रोकने हेतु स्टॉफ को निर्देशित किया। उन्होंने निर्देशित किया कि समय पर हितग्राहियों को रेर्फड किया जाये एवं समय पर एम्बुलेंस की उपलब्धता सुनिश्चित की जाये। एनीमिया से होने वाली मृत्यु को रोकने के लिए आयरन की गोली के सेवन को बढ़ावा दिया जाये। साथ ही मध्यम एवं गंभीर माताओं को संस्था पर आयरन सुक्रोज/इंजैक्शन एफसीएम की उपयोगिता बढ़ाई जाये। बैठक में सभी बीएमओ को निर्देशित किया गया कि जिले में होने वाली शिशु मृत्यु को रोकें ओर जो भी कमियां हो रही हैं उन कारणों को ज्ञात करें ओर दूर करते हुए शिशु मृत्यु रोकें।

साथ ही 100 प्रतिशत संस्थागत प्रसव कराने हेतु निर्देश दिए गर्भवती महिलाओं को संस्थागत प्रसव कराने हेतु प्रेरित करें जिससे कि शिशु मृत्यु दर को कंट्रोल में लाया जा सके।बैठक में आरबीएसके कार्यक्रम, टी.बी कार्यक्रम, मलेरिया कार्यक्रम की समीक्षा की गई। इसके साथ ही महिला एवं बाल विकास विभाग की योजनाओं की समीक्षा करते हुए कलेक्टर श्री श्रोत्रिय ने निर्देशित किया कि जन्म से 6 वर्ष के बच्चों को सर्वे के माध्यम से पोषण ट्रैकर में पंजीयन करवायें।

साथ ही जैसे मजरे टोले आदि स्थानों में सर्वे कर छूटे हुए हितग्राहियों को चिन्हांकित करें। बैठक में महिला एवं बाल विकास विभाग की योजनाएं जैसे टेक होम राशन, एच सी एम, टीकाकरण, दवाई वितरण, पोषण पुनर्वास केंद्र, शाला पूर्व शिक्षा, बाल गृह में निवासरत बच्चे आदि की विस्तार से समीक्षा की गई तथा आवश्यक निर्देश दिये।

इस अवसर पर मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. ओ.पी. अनुरागी, जिला कार्यक्रम अधिकारी महिला एवं बाल विकास श्री ऊदल सिंह ठाकुर, सिविल सर्जन सह मुख्य अस्पताल अधीक्षक डॉ. अमित शुक्ला, डॉ. राहुल गुप्ता डी.टी.ओ. टीकमगढ़, सामु.स्वा.केन्द्र बल्देवगढ़/जतारा/पलेरा खण्ड चिकित्सा अधिकारी, महिला एवं बाल विकास विभाग समस्त सी.डी.पी.ओ. सहित संबंधित अधिकारी उपस्थित रहे।

Share this:

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

यह भी देखें