जिला चिकित्सालय टीकमगढ़ की रोगी कल्याण समिति की बैठक आयोजित

(टीकमगढ़)  कलेक्टर एवं रोगी कल्याण समिति कार्यकारिणी समिति जिला चिकित्सालय टीकमगढ़ श्री विवेक श्रोत्रिय की अध्यक्षता में आज में जिला स्तरीय रोगी कल्याण समिति की बैठक आयोजित की गई। बैठक में जिला मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. ओपी अनुरागी, जिला कार्यक्रम अधिकारी महिला बाल विकास विभाग श्री ऊदल सिंह ठाकुर, सिविल सर्जन डॉ. अमित शुक्ला, सहप्रबंधक जिला चिकित्सालय डॉ. अंकुर साहू, वरिष्ठ चिकित्सक, कार्यपालन यंत्री लोक निर्माण विभाग टीकमगढ़ सहित समिति सदस्य उपस्थित रहे। बैठक में विगत बैठक की कार्यवाही के पालन प्रतिवेदन, माहवार, बर्षवार मद अनुसार आय-व्यय की जानकारी, जनहित अंतर्गत निर्माण एवं सुधार कार्य स्वीकृति, मरीजों हेतु अन्य सुविधाएँ प्रदाय करने हेतु सामग्री क्रय करने हेतु प्रस्ताव सहित अन्य बिन्दुओं पर विस्तार से चर्चा हुई तथा आवश्यक निर्देश दिये गये।

बैठक में रोगी कल्याण समिति जिला चिकित्सालय टीकमगढ़ का आय-व्यय वर्ष 2025 से जनवरी 2026 तक के अनुमोदन के प्रस्ताव पर चर्चा हुई। बैठक में जिला चिकित्सालय टीकमगढ़ परिसर के पिछले भाग (अधिकारी, कर्मचारी आवासीय भाग) में दीवार की उँचाई बढ़ाने एवं दीवार पर कटीले फेंसिंग तार लगाने तथा ऑक्सीजन प्लांट के जनरेटर के टीन शेड के चारों तरफ जाली लगाने हेतु प्राक्कलन राशि स्वीकृति हेतु अनुमोदन का प्रस्ताव पास किया गया। इसी प्रकार जिला चिकित्सालय के आवासीय परिसर के समीप आर.सी.सी. नाली बनाये जाने स्वीकृति हेतु अनुमोदन का प्रस्ताव पास किया गया।

जिला चिकित्सालय में प्राईवेट वार्ड के समीप स्थित पुराने पी.एम. कक्ष को तोडकर वाहन पार्किंग के लिये स्थान सुनिश्चित करने, जिला चिकित्सालय में गेट नम्बर 2 के समीप स्थित दीवार को तोड़कर मलेरिया विभाग के समीप वाहन पार्किंग के लिये स्वीकृति हेतु अनुमोदन का प्रस्ताव रखा गया जिसे सर्वसम्मति से पारित किया गया।

इसी प्रकार बैठक में जिला चिकित्सालय में सर्जिकल वार्ड एवं मेडीकल वार्ड की मरीजों के लिये बने प्रसाधन की पुनःनिर्माण एवं मेंटीनेंस, जिला चिकित्सालय में भण्डार कक्ष की भण्डारण क्षमता बढ़ाने के लिये छत की वाटर प्रूफिंग, मरन्त तथा बरान्डा में टीन शेड लगाने, 100 बिस्तरीय भवन में संचालित एस.एन.सी.यू वार्ड में अतिरिक्त 10 आक्सीजन प्वांइट बढ़ाने, 100 बिस्तरीय भवन में मरीजों हेतु स्थापित लिफ्ट के रखरखाव हेतु बार्षिक सी.एम.सी के लिये तथा 100 बिस्तरीय भवन में स्थापित सेंट्रल एसी के रखरखाव हेतु बार्षिक सी.एम.सी के लिये स्वीकृति हेतु अनुमोदन का प्रस्ताव रखा गया जिसे सर्वसम्मति से पारित किया गया।

इसके साथ ही 100 बिस्तरीय भवन में स्थापित युपीएस के रखरखाव हेतु बार्षिक सी.एम.सी के लिये, जिला चिकित्सालय में गर्मी के मौसम को देखते हुये मरीजों के लिये विभिन्न वार्ड की मांग अनुसार जम्बो कूलर एवं आयरन कूलर आदि का क्रय जैम पोर्टल के माध्यम से करने, जिला चिकित्सालय में मेडीकल रिकार्ड रुम के लिये 40 नग छोटे रेप नग चेयर आदि का क्रय जैम पोर्टल के माध्यम से करने तथा जिला चिकित्सालय में गेट न.02 को चौड़ा कर 6 मीटर बनाने हेतु स्वीकृति करने के अनुमोदन का प्रस्ताव रखा गया, जिसे समिति के सदस्यों द्वारा सर्वसम्मति से पास किया गया।

Share this:

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

यह भी देखें