जिला शिक्षा अधिकारी ने किया निर्माण कार्यों का आकस्मिक निरीक्षण

(जबलपुर) जिला शिक्षा अधिकारी घनश्याम सोनी ने आज सिहोरा विकासखंड अंतर्गत संचालित पीएम श्री विद्यालय शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय मझगवां एवं पीएम श्री शासकीय हाई स्कूल भंडरा में चल रहे विभिन्न निर्माण कार्यों का आकस्मिक निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान अतिरिक्त कक्षों, अटल टिंकरिंग लैब एवं अन्य निर्माणाधीन अधोसंरचनात्मक कार्यों की प्रगति एवं गुणवत्ता का बारीकी से अवलोकन किया गया।

निरीक्षण के दौरान जिला शिक्षा अधिकारी श्री सोनी ने निर्माण कार्य करा रही एजेंसी एवं संबंधित ठेकेदार को निर्देशित करते हुए कहा कि निर्माण कार्यों की गुणवत्ता सर्वोच्च स्तर की होना चाहिए तथा इसमें किसी भी प्रकार का समझौता स्वीकार नहीं किया जाएगा। श्री सोनी ने विद्यालय प्रबंधन को भी निर्देशित किया कि निर्माण कार्यों की नियमित मॉनिटरिंग करें तथा गुणवत्ता संबंधी किसी भी प्रकार की कमी पाए जाने पर तत्काल उच्च अधिकारियों को अवगत करायें।

 

Share this:

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

यह भी देखें