केन्द्रीय मंत्री डॉ. कुमार ने जतारा विकासखंड के शासकीय महाविद्यालय में अटल सभागार का किया लोकार्पण

(टीकमगढ़)  केन्द्रीय सामाजिक न्याय और अधिकारिता मंत्री डॉ. वीरेन्द्र कुमार के मुख्य आतिथ्य में आज जतारा विकासखंड के शासकीय महाविद्यालय में सांसद निधि से 28 लाख रूपये की लागत से निर्मित अटल सभागार का लोकार्पण कार्यक्रम में आयोजित किया गया। कार्यक्रम में केंद्रीय मंत्री डॉ. कुमार ने कॉलेज की छात्राओं का तिलक कर उनका पूजन किया इसके बाद जनप्रतिनिधी, अधिकारी, कॉलेज स्टाफ के साथ सभागार का विधिवत पूजन कर लोकार्पण किया।कार्यक्रम में केंद्रीय मंत्री डॉ. कुमार द्वारा एनएसएस की छात्राओं को प्रमाण पत्र वितरित किए गये। साथ ही अटल सभागार के समीप वृक्षारोपण किया गया।

इस अवसर पर केंद्रीय मंत्री के साथ सांसद प्रतिनिधि अनुराग वर्मा, कोऑपरेटिव बैंक के पूव अध्यक्ष विवेक चतुर्वेदी,किसन पटैरिया, पीजी कॉलेज के प्रिंसिपल सहित छात्र छात्राएं उपस्थित रहे।केंद्रीय मंत्री ने कार्यक्रम को संबोधित करते हुये कहा कि प्रधानमंत्री जी के कार्यकाल के 12 साल पूण हो चुके है। इसके उपलक्ष्य में 5 जून विश्व पर्यावरण दिवस से लेकर 21 जून अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस तक देश भर में विभिन्न कार्यक्रमों का आयोजन किया जा रहा है और सरकार के द्वारा की गई उपलब्धियां की लोगों को जानकारी दी जा रही है।इस अवसर पर सांसद प्रतिनिधि श्री अनुराग वर्मा, श्री विवेक चतुर्वेदी, श्री किशन पटैरिया, नगर परिषद जतारा अध्यक्ष श्री रामजी नायक सहित अन्य जनप्रतिनिधि तथा संबंधित अधिकारी उपस्थित रहे।

Share this:

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

यह भी देखें