मलेरिया की रोकथाम के लिए जिलेभर में चलेगा विशेष अभियान, जनजागरूकता रथ रवाना

कलेक्टर ने दिए निर्देश—बुखार के हर मामले पर रखें नजर, समय पर जांच और उपचार सुनिश्चित करें

(सीधी) आगामी मानसून को देखते हुए जिले में मलेरिया की रोकथाम एवं नियंत्रण के लिए व्यापक तैयारियां शुरू कर दी गई हैं। इसी क्रम में जून माह को मलेरिया निरोधक माह के रूप में मनाते हुए सोमवार को कलेक्टर एवं जिला स्वास्थ्य समिति के अध्यक्ष विकास मिश्रा की अध्यक्षता में जिला स्तरीय टॉस्क फोर्स बैठक एवं अंतर्विभागीय कार्यशाला आयोजित की गई। बैठक में विभिन्न विभागों के अधिकारियों को मलेरिया नियंत्रण अभियान को जनआंदोलन का स्वरूप देने के निर्देश दिए गए।
Share this:

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

यह भी देखें