कलेक्टर श्री विवेक श्रोत्रिय,जनप्रतिनिधियों एवं नगर पालिका की टीम ने की ऐतिहासिक गऊघाट की सफाई गऊघाट से हटाई गई जलकुंभी
(टीकमगढ़) शासन के निर्देशानुसार 5 जून से 21 जून तक चलाए जा रहे स्वच्छता अभियान अंतर्गत आज नगर के ऐतिहासिक गऊघाट की स्वच्छता एवं सौंदर्यीकरण के उद्देश्य से कलेक्टर श्री विवेक श्रोत्रिय के नेतृत्व में जनप्रतिनिधियों, नगर पालिका के अधिकारियों-कर्मचारियों तथा स्थानीय नागरिकों की सहभागिता से विशेष सफाई अभियान चलाया गया।
अभियान के दौरान गऊघाट में फैले कचरे, अपशिष्ट एवं जलकुंभी को हटाने का कार्य किया गया तथा घाट परिसर की साफ-सफाई कर स्वच्छ वातावरण सुनिश्चित करने के प्रयास किए गए। कलेक्टर श्री श्रोत्रिय ने कहा कि जल स्रोतों का संरक्षण एवं स्वच्छता बनाए रखना हम सभी की सामूहिक जिम्मेदारी है। उन्होंने नागरिकों से जलाशयों एवं सार्वजनिक स्थलों को स्वच्छ रखने में सहयोग करने की अपील की।इस अवसर पर जनप्रतिनिधियों एवं मीडिया प्रतिनिधियों ने भी अभियान में सक्रिय सहभागिता निभाई तथा गऊघाट के संरक्षण एवं सौंदर्यीकरण के लिए निरंतर प्रयास किए जाने की आवश्यकता पर बल दिया।
उल्लेखनीय है कि इस पहल से गऊघाट की स्वच्छता में सुधार होने के साथ ही इसके ऐतिहासिक एवं धार्मिक महत्व को संरक्षित करने में भी सहायता मिलेगी।इस अवसर पर नगर पालिका नेता प्रतिपक्ष श्री अभिषेक खरे रानू, श्री प्रजातंत्र गंगेले, श्री अजय यादव, श्रीमती निकिता प्रजापति, श्री स्वप्निल तिवारी, अन्य जनप्रतिनिधि, सीईओ जिला पंचायत श्री नवीत कुमार धुर्वे, संयुक्त कलेक्टर श्री शैलेंद्र सिंह, डिप्टी कलेक्टर निशांत भूरिया, डिप्टी कलेक्टर एवं प्रभारी नगर पालिका प्रशासक श्रीमती अंजली शर्मा, मुख्य नगर पालिका अधिकारी श्री ओमपाल सिंह भदौरिया एवं पार्षदगण उपस्थित रहे।
