योग संस्थाओं के साथ योग दिवस को लेकर बैठक संपन्न

(जबलपुर)  21 जून को अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस पर जिले में महामहिम राष्ट्रपति की गरिमामयी उपस्थित में होने वाले योग कार्यक्रम को लेकर आज कलेक्टर राघवेंद्र सिंह ने जिले की योग एवं खेल संबंधी संस्थाओं के साथ बैठक की। बैठक में योगाचार्यों से विगत वर्ष हुए आयोजन की जानकारी लेते हुए प्रोटोकॉल के तहत होने वाले योग मुद्राओं पर विस्तृत चर्चा की गई। योगाचार्यों एवं संस्था प्रतिनिधियों ने आयोजन को लेकर अपने सुझाव भी साझा किए।

बैठक में सभी संस्थाओं को योग प्रशिक्षण कार्यक्रम शुरू करने को कहा गया ताकि योग दिवस के आयोजन में शामिल होने वाले प्रशिक्षार्थी अनुशासन और पूरी तैयारी के साथ आयुष मंत्रालय द्वारा जारी प्रोटोकॉल के तहत योग कर सकें। कलेक्टर श्री सिंह ने सभी संस्थाओं को जल्द ही आयोजन में शामिल होने वाले प्रशिक्षार्थियों की सूची संबंधित अधिकारियों को उपलब्ध कराने के निर्देश दिए। बैठक में योग संस्थाओं के सदस्य एवं संबंधित अधिकारी- कर्मचारी उपस्थित थे।

Share this:

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

यह भी देखें