ग्राम गैरतलाई में घुसा सांप, ग्रामीणों में मची अफरा-तफरी; रेस्क्यू टीम ने सुरक्षित पकड़कर जंगल में छोड़ा

(बरही/गैरतलाई) ग्राम गैरतलाई में उस समय अफरा-तफरी का माहौल बन गया, जब एक सांप आबादी वाले क्षेत्र में घुस आया। सांप को देखकर ग्रामीणों में दहशत फैल गई और लोग अपने घरों से बाहर निकल आए।

घटना की सूचना मिलने पर बरही से सर्प विशेषज्ञ एवं रेस्क्यू टीम के सदस्य हैंडरी मौके पर पहुंचे। उन्होंने सावधानीपूर्वक रेस्क्यू अभियान चलाकर सांप को सुरक्षित पकड़ लिया। इसके बाद सांप को किसी प्रकार की क्षति पहुंचाए बिना सुरक्षित रूप से जंगल में छोड़ दिया गया।

रेस्क्यू के बाद ग्रामीणों ने राहत की सांस ली और रेस्क्यू टीम का आभार व्यक्त किया। विशेषज्ञों ने लोगों से अपील की कि सांप दिखाई देने पर घबराएं नहीं तथा उसे मारने के बजाय वन विभाग या प्रशिक्षित रेस्क्यू टीम को सूचना दें, ताकि मानव और वन्यजीव दोनों की सुरक्षा सुनिश्चित हो सके।

✍️ सुजीत कुमार परौहा
RPKP INDIA NEWS
              गैरतलाई

Share this:

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

यह भी देखें