महाराष्ट्र की राजनीति में हलचल, उद्धव ठाकरे ने सांसदों की बुलाई आपात बैठक
शिवसेना (यूबीटी) सांसदों के शिंदे गुट के संपर्क में होने की चर्चाओं के बीच मातोश्री में होगी अहम बैठक
मुंबई। महाराष्ट्र की राजनीति में एक बार फिर हलचल तेज हो गई है। शिवसेना (यूबीटी) प्रमुख ने पार्टी के सभी सांसदों की आपात बैठक बुलाई है। यह महत्वपूर्ण बैठक मुंबई स्थित मातोश्री में आयोजित की जाएगी, जिसमें स्वयं उद्धव ठाकरे मौजूद रहेंगे।
राजनीतिक गलियारों में पिछले कुछ समय से ऐसी चर्चाएं चल रही हैं कि शिवसेना (यूबीटी) के कुछ सांसद उपमुख्यमंत्री के संपर्क में हैं। इन अटकलों के बीच बुलाई गई यह बैठक काफी महत्वपूर्ण मानी जा रही है।
सूत्रों के अनुसार, पार्टी नेतृत्व सांसदों की गतिविधियों और संगठनात्मक स्थिति की समीक्षा कर सकता है। बैठक में आगामी राजनीतिक रणनीति और पार्टी की एकजुटता को लेकर भी चर्चा होने की संभावना है।
वहीं, सांसद संजय उर्फ बंडू जाधव पिछले कुछ महत्वपूर्ण बैठकों में अनुपस्थित रहे हैं। ऐसे में होने वाली बैठक में उनकी उपस्थिति को लेकर राजनीतिक पर्यवेक्षकों की नजरें टिकी हुई हैं। माना जा रहा है कि बैठक के बाद महाराष्ट्र की राजनीति को लेकर कई अटकलों पर विराम लग सकता है।
✍️ संजीव भागीरथी पांडे
महाराष्ट्र प्रमुख
RPKP INDIA NEWS
