पल्स पोलियो हेतु ब्लॉक टास्क फोर्स टीटी नगर वृत्त की बैठक सम्पन्न

(भोपाल) राष्ट्रीय पल्स पोलियो अभियान 28 जून से 30 जून 2026 तक संचालित किए जाने के लिए ब्लॉक टास्क फोर्स की बैठक सिविल डिस्पेंसरी कमला नगर में अनुविभागीय दंडाधिकारी डॉ. अर्चना रावत शर्मा टीटी नगर वृत्त की अध्यक्षता में संपन्न हुई।

बैठक में अनुविभागीय चिकित्सा अधिकारी टीटी नगर सर्कल डॉ. अनिमेष सिंह द्वारा पल्स पोलियो अभियान की कार्य योजना की विस्तृत जानकारी देते हुऎ बताया की टीटी नगर सर्कल में अभियान संचालन हेतु लगभग 57633 घर चिन्हित कर 29349 बच्चों का पोलियो की खुराक पिलाने हेतु लक्ष्य तय किया गया है।

इसके लिए बी टाइप की 147 एवं सी टाइप की 84 टीमों सहित कुल 258 टीमों का गठन किया गया है। साथ ही 05 ट्रांजिट टीम एवम 02 मोबाइल टीम बनाकर सर्किल में आने वाले व्यस्त चौक चौराह, न्यू मार्केट एवं अन्य आवागमन स्थल पर पोलिओ की खुराक पिलाई जायेगी। इन 288 टीमों की निगरानी हेतु 27 सुपरवाइजर भी नियुक्त किए गए हैं।

डॉ. अनिमेष सिंह द्वारा बताया गया कि अभियान के दौरान महिला बाल विकास विभाग द्वारा संचालित आंगनबड़ी, नगर निगम एवं स्कूल शिक्षा विभाग का भी सहयोग लिया जाएगा जिसमें आंगनबड़ी कार्यकर्ता/ सहायिका, ए एन एम, आशा कार्यकर्ता, एएनएम एवं अन्य समाजसेवी कार्यकर्ता तथा नर्सिंग स्टूडेंट के माध्यम से घर घर पोलिओ की दवा पिलाने का कार्य संपादित किया जाएगा। बैठक में डॉ. रचना रावत शर्मा एसडीएम टीटी नगर द्वारा सभी विभागों के अधिकारी/कर्मचारियों को पल्स पोलियो अभियान हेतू टीटी नगर सर्किल के लक्ष्य को 100% पूर्ण करना है इसके लिए नगर निगम के कचरा कलेक्शन वहनों पर पोलिओ के प्रचार- प्रसार हेतू जिंगल के मध्यम से लोगों को जानकारी प्रदान की जाए ताकि अधिक से अधिक अभिभावक अपने बच्चों को बूथ पर लाकर पोलिओ की दवा पिला सकें।

बैठक में स्वास्थ्य विभाग,नगर निगम एवं महिला वाल विकास के अधिकारी कर्मचारी अपस्थित रहे।

Share this:

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

यह भी देखें