केंद्रीय मंत्री डॉ. वीरेंद्र कुमार खरगापुर में स्वच्छता अभियान तथा बल्देवगढ़ में एक पेड़ माँ के नाम अभियान अंतर्गत पौधरोपण कार्यक्रम में हुये शामिल
(टीकमगढ़) केंद्रीय सामाजिक न्याय एवं अधिकारता मंत्री डॉ. वीरेंद्र कुमार ने आज जिले प्रवास के दौरान खरगापुर में बस स्टैंड के पास हनुमान मंदिर परिसर में स्वच्छता अभियान चलाकर मंदिर परिसर को साफ कर लोगों को स्वच्छता का संदेश दिया। साथ ही उन्होंने एक पेड़ माँ के नाम अभियान अंतर्गत खरगापुर तथा शासकीय मॉडल स्कूल बल्देवगढ़ में पौधरोपण कार्यक्रम में सहभागिता की।
इस दौरान केंद्रीय मंत्री डॉ. कुमार ने कहा वृक्ष हमें हरियाली और छाया के साथ-साथ जीवन की सांसों को बढ़ाने के लिए ऑक्सीजन देते हैं। जिस प्रकार मां अपने बच्चों की देखभाल करती है। इसी प्रकार वृक्षो की देखरेख करना चाहिए और एक वृक्ष मां के नाम अभियान में शामिल होकर पेड़ लगाना चाहिए, जिससे जलवायु परिवर्तन से होने वाले बदलाव को ठीक किया जा सके। इस अवसर पर केंद्रीय मंत्री के साथ स्थनीजन, वरिष्ठ अधिकारी एवं जनप्रतिनिधि उपस्थित रहे।
