मध्यप्रदेश शासन की कैबिनेट मंत्री सुश्री निर्मला भूरिया ने भाजपा प्रदेश कार्यालय में कार्यकर्ताओं से किया संवाद
कार्यकर्ताओं से संवाद कर जनसमस्याओं का किया त्वरित समाधान
(भोपाल) मध्यप्रदेश शासन की कैबिनेट मंत्री सुश्री निर्मला भूरिया ने भाजपा प्रदेश कार्यालय में प्रदेश भर से आए पार्टी कार्यकर्ताओं से संवाद किया।

सुश्री निर्मला भूरिया ने प्रदेश भर से आए पार्टी कार्यकर्ताओं एवं आमजनों से संवाद कर उनकी जनसमस्याओं का त्वरित समाधान किया। जिन जनसमस्याओं का तत्काल समाधान नहीं किया जा सका, उन्हें संबंधित विभागों को निराकरण के लिए भेजा गया है।
उन्होंने पार्टी कार्यकर्ताओं से संवाद करते हुए उनकी जनसमस्याओं को समझा और उन्हें शीघ्र समाधान दिलाने का आश्वासन दिया।
✍️ (संतोष प्रसाद तिवारी)
मीडिया प्रभारी
भाजपा मंडल कैमोर
