बैतूल आगमन पर राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु का भव्य स्वागत, प्रदेश अध्यक्ष हेमंत खण्डेलवाल ने किया अभिनंदन

हेलीपैड पर पुष्पगुच्छ भेंट कर किया स्वागत, स्थानीय जनप्रतिनिधि एवं प्रशासनिक अधिकारी रहे उपस्थित

(बैतूल) राष्ट्रपति श्रीमती द्रौपदी मुर्मु के बैतूल हेलीपैड आगमन पर भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष एवं विधायक हेमंत खंडेलवाल ने पुष्पगुच्छ भेंट कर उनका आत्मीय स्वागत एवं अभिनंदन किया।

ज्ञात हो कि राष्ट्रपति श्रीमती द्रौपदी मुर्मु के मुख्य आतिथ्य में बैतूल जिले में ब्रह्माकुमारी संस्थान द्वारा “एम्पावरमेंट ऑफ ट्रायबल सोसायटी बाय स्पिरिचुअल अवेकनिंग” कार्यक्रम का आयोजन राज्यपाल श्री मंगुभाई पटेल की गरिमामयी उपस्थिति में आयोजित किया गया है।

Share this:

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

यह भी देखें