कांग्रेस में अनुशासनात्मक कार्रवाई तेज, पुतला दहन कार्यक्रम से अनुपस्थित जिला अध्यक्षों को नोटिस
राज्यसभा चुनाव में मीनाक्षी नटराजन का नामांकन निरस्त होने के विरोध में आयोजित प्रदर्शन में शामिल न होने पर जवाब-तलब; तीन दिन में स्पष्टीकरण नहीं देने पर होगी संगठनात्मक कार्रवाई
(भोपाल) राज्यसभा चुनाव में कांग्रेस प्रत्याशी मीनाक्षी नटराजन का नामांकन निरस्त किए जाने के विरोध में प्रदेश कांग्रेस कमेटी के निर्देश पर आयोजित पुतला दहन कार्यक्रम में सहभागिता नहीं करने वाले जिला कांग्रेस अध्यक्षों को कारण बताओ नोटिस जारी किया गया है।

मध्य प्रदेश एनएसयूआई कार्यालय द्वारा जारी सूचना में कहा गया है कि संबंधित पदाधिकारियों को तीन दिनों के भीतर अपना स्पष्टीकरण प्रस्तुत करना होगा। निर्धारित समयावधि में संतोषजनक जवाब नहीं मिलने पर संगठन द्वारा अनुशासनात्मक कार्रवाई की जाएगी
✍️ संतोष प्रसाद तिवारी
RPKP INDIA NEWS
भोपाल
