सोहावल और मैहर के बराखुर्द में आयोजित हुए कृषि कार्यशालाएं
(सतना)विश्व पर्यावरण दिवस एवं अन्तर्राष्ट्रीय योग दिवस के बीच जन कल्याणकारी योजनाओं के क्रियान्वयन के विशेष अभियान के तहत प्राकृतिक खेती का विस्तार करने सतना जिले के विकासखण्ड सोहावल अन्तर्गत ए.के.एस. यूनिवर्सिटी सतना और मैहर जिले के ग्राम पंचायत बराखुर्द में प्राकृतिक खेती कार्यशाला का आयोजन किया गया है।
सतना जिले के सोहावल विकासखण्ड में आयोजित कार्यशाला में किसानों को कृषि विभाग से संचालित योजनाओं की जानकारी देकर उन्हे प्राकृतिक खेती अपनाने पर जोर दिया गया। इस मौके पर महापौर योगेश ताम्रकार, सी.ई.ओ. जिला पंचायत शैलेन्द्र सिंह, उपाध्यक्ष जिला पंचायत सुस्मिता सिंह, जिला अध्यक्ष भगवती प्रसाद पाण्डेय, किसान मोर्चा के कृष्णा पाण्डेय सहित उप संचालक कृषि आशीष पाण्डेय, पूर्व महापौर ममता पाण्डेय, पूर्व विधायक ऊषा चैधरी, डाॅ0 हर्षवर्धन श्रीवास्तव, कृषि विज्ञान केन्द्र के वैज्ञानिक भी उपस्थित रहे। मैहर जिले में बराखुर्द ग्राम पंचायत में प्राकृतिक खेती की कार्यशाला का शुभारंभ मैहर विधायक श्रीकांत चतुर्वेदी ने किया, उन्होंने किसानों को प्राकृतिक खेती के लाभ एवं रसायन मुक्त खेती अपनाने पर विशेष जोर दिया। इस अवसर पर किसानों के तिल के बीज की मिनी किट वितरित की गई। इस मौके पर जिला पंचायत अध्यक्ष राम खेलावन कोल, कृषि स्थाई समिति के दीपक सिंह बघेल, सहायक संचालक कृषि अमित पाण्डेय के अलावा कृषि वैज्ञानिक भी उपस्थित रहे।
