श्यामा प्रसाद मुखर्जी की पुण्यतिथि पर भाजपा नेताओं ने अर्पित की पुष्पांजलि, मुख्यमंत्री मोहन यादव व प्रदेश अध्यक्ष हेमंत खण्डेलवाल ने किया नमन
(भोपाल) भारतीय जनता पार्टी द्वारा डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी की पुण्यतिथि पर भाजपा प्रदेश कार्यालय एवं कार्यालय परिसर स्थित उनकी प्रतिमा पर पुष्पांजलि अर्पित कर श्रद्धांजलि दी गई। इस अवसर पर मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव एवं भाजपा प्रदेश अध्यक्ष व विधायक श्री हेमंत खण्डेलवाल ने डॉ. मुखर्जी की प्रतिमा पर पुष्प अर्पित कर उन्हें नमन किया।

कार्यक्रम में प्रदेश शासन के कैबिनेट मंत्री विश्वास सारंग, वरिष्ठ नेता सुरेश पचौरी, प्रदेश उपाध्यक्ष डॉ. नंदिता पाठक, प्रदेश महामंत्री राहुल कोठारी, विधायक रामेश्वर शर्मा, भगवानदास सबनानी, महापौर श्रीमती मालती राय, प्रदेश मंत्री व सांसद रजनीश अग्रवाल, प्रदेश मंत्री श्रीमती संगीता सोनी, राजेन्द्र सिंह राजपूत, प्रदेश कार्यालय मंत्री श्याम महाजन, प्रदेश मीडिया प्रभारी आशीष उषा अग्रवाल, डॉ. तेज बहादुर सिंह, विधायक हरि सिंह सप्रे, अनुसूचित जाति मोर्चा प्रदेश अध्यक्ष भगवान सिंह परमार, युवा मोर्चा प्रदेश अध्यक्ष श्याम टेलर, चिकित्सा प्रकोष्ठ के संयोजक डॉ. विशाल सिंह बघेल, जिला प्रभारी जसवंत सिंह हाड़ा, जिला अध्यक्ष रविन्द्र यति एवं पूर्व जिला अध्यक्ष श्री सुमित पचौरी सहित पार्टी के प्रदेश एवं जिला पदाधिकारी, जनप्रतिनिधि तथा कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

इस अवसर पर उपस्थित नेताओं एवं कार्यकर्ताओं ने डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी के राष्ट्र निर्माण में योगदान को स्मरण करते हुए उनके आदर्शों पर चलने का संकल्प लिया।
✍️ (संतोष प्रसाद तिवारी)
मीडिया प्रभारी
भाजपा मंडल कैमोर

