बड़ारी बूथ क्रमांक 72 में सुना गया प्रधानमंत्री का ‘मन की बात’ कार्यक्रम
भाजपा पदाधिकारियों, कार्यकर्ताओं और ग्रामीणों की रही सक्रिय सहभागिता
(कैमोर/बड़ारी) ग्राम बड़ारी के बूथ क्रमांक 72 में रविवार को प्रधानमंत्री के लोकप्रिय रेडियो कार्यक्रम ‘मन की बात’ का सामूहिक श्रवण किया गया। कार्यक्रम का आयोजन भाजपा कैमोर मंडल अध्यक्ष भवानी राजा मिश्रा एवं बूथ अध्यक्ष शैलेन्द्र गुप्ता के नेतृत्व में किया गया, जिसमें बड़ी संख्या में कार्यकर्ता, ग्रामीण एवं बच्चे उपस्थित रहे।

कार्यक्रम के दौरान प्रधानमंत्री द्वारा राष्ट्र निर्माण, सामाजिक जागरूकता, आत्मनिर्भर भारत, पर्यावरण संरक्षण एवं जनभागीदारी से जुड़े विभिन्न विषयों पर व्यक्त विचारों को सभी ने ध्यानपूर्वक सुना। उपस्थित जनों ने कार्यक्रम को प्रेरणादायी बताते हुए प्रधानमंत्री के संदेशों को जन-जन तक पहुंचाने का संकल्प लिया।
इस अवसर पर प्रमुख रूप से भाजपा जिला कटनी की जिला उपाध्यक्ष श्रीमती सुनीता दाहिया, भाजपा कैमोर मंडल अध्यक्ष भवानी राजा मिश्रा, मंडल प्रतिनिधि गुरदीप सिंह बेदी, मंडल महामंत्री अमित तिवारी, मंडल उपाध्यक्ष आश्चर्य तिवारी, बूथ कमेटी बड़ारी की प्रियंका तिवारी, बीएलए-2 हरी तिवारी, शक्ति केंद्र अमेहटा के ऋषि मिश्रा, रोहित तिवारी, आदित्य शुक्ला सहित अनेक भाजपा कार्यकर्ता, गणमान्य नागरिक एवं बच्चे उपस्थित रहे।
✍️ (संतोष प्रसाद तिवारी)
मीडिया प्रभारी
भाजपा मंडल कैमोर
