मैहर के चंद्रनील अतिथि ग्रह में ‘मन की बात’ की गूंज — विधायक श्रीकांत चतुर्वेदी संग महानुभावों ने सुना 135वां एपिसोड
(मैहर) विश्व के सबसे बड़े लोकतंत्रात्मक गणराज्य भारत में सबसे अधिक समय तक प्रधानमंत्री बनने वाले नरेंद्र मोदी हर माह के अंतिम रविवार को मन की बात रेडियो टी वी के माध्यम से जनता के बीच में रखते है उसी की कड़ी में आज मैहर विधायक श्रीकांत चतुर्वेदी ने मन की बात का 135 वा एपिसोड का सीधा प्रसारण टी वी स्क्रीन एल ई डी पर चंद्रनील अतिथि ग्रह में मैहर जिला के गणमान्य जनों, मैहर विकास सलाहकार समिति के सभी सदस्य गणों भारतीय जनता पार्टी के देवतुल्य जनता जनार्दन आदि की गरिमारूपेण उपस्थिति में मन की बात को सुना गया।
इस अवसर पर सभी ने प्रधानमंत्री के द्वारा कहे गए मन की बात के कथन को शिरोधार्य किया एवं जनता के बीच में साकार करने का संकल्प लिया। मन की बात में मोदी जी ने कहा कि मोदी को सेशेल्स का सर्वोच्च नागरिक सम्मान, बोले- हिंद महासागर को अवसरों का महासागर बनाएं;।मन की बात मोदी बोले- भारत समुद्र से आकाश तक सुरक्षित, देश में 40 से ज्यादा C-295 विमान बनाए जा रहे, योग में भारत ने 114 पदक जीते।समुद्र से लेकर आकाश तक हमारा भारत सुरक्षित और आत्मनिर्भर’, मन की बात में बोले पीएम मोदी।देशवासियों ने संकट में निभाई जिम्मेदारी, दुनिया के सामने पेश की मिसाल’, ग्लोबल संकट के बीच PM मोदी का बड़ा बयान।

प्रधानमंत्री ने कहा कि भारत लगातार विभिन्न क्षेत्रों में नई ऊंचाइयों को छू रहा है और देश के नागरिकों की मेहनत तथा नवाचार इसकी सबसे बड़ी ताकत हैं। उन्होंने कहा कि देश की उपलब्धियां केवल सरकार की नहीं, बल्कि 140 करोड़ भारतीयों के सामूहिक प्रयासों का परिणाम हैं, जो भारत को तेजी से विकास की नई दिशा में आगे बढ़ा रही हैं।
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने ‘मन की बात’ कार्यक्रम में देशवासियों से आगामी गणेश उत्सव के दौरान पर्यावरण के अनुकूल मिट्टी की मूर्तियां खरीदने और स्थानीय कुम्हारों व कलाकारों को प्रोत्साहित करने की अपील की। पीएम मोदी ने कहा कि गणेश प्रतिमाओं को बनाने का काम काफी पहले शुरू हो जाता है और इस काम से जुड़े कारीगर अभी से तैयारियों में जुट जाते हैं। पी मोदी जी ने कहा कि हमारे आह्वाहन एक वर्ष तक सोना न खरीदने, विदेश यात्रा न करने आदि को जनता ने शिरोधार्य कर देश का साथ दिया। इसके लिए हृदय से आभार। आज मैहर में हुई मन की बात को सुनने आए समस्त अतिथियों का हृदय से मैहर विधायक श्रीकांत चतुर्वेदी जी ने आभार प्रकट किया। इस मन की बात में सैकड़ों की संख्या में लोग उपस्थित रहे।
✍️ रवींद्र सिंह (मंजू सर)
RPKP INDIA NEWS
मैहर
