ग्राम बड़ारी के बूथ क्रमांक 72 में भाजपा कार्यकर्ताओं ने सुना प्रधानमंत्री का ‘मन की बात’ कार्यक्रम

(कैमोर) भाजपा संगठन के राष्ट्रव्यापी आह्वान पर ग्राम बड़ारी के बूथ क्रमांक 72 में देश के यशस्वी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के लोकप्रिय ‘मन की बात’ कार्यक्रम का सामूहिक प्रसारण देखा और सुना गया। यह कार्यक्रम कैमोर भाजपा मंडल अध्यक्ष भवानी राजा मिश्रा एवं बूथ अध्यक्ष शैलेन्द्र गुप्ता के कुशल नेतृत्व में गरिमामय ढंग से संपन्न हुआ।

​इस अवसर पर मुख्य रूप से उपस्थित भाजपा जिला कटनी की जिला उपाध्यक्ष सुनीता दाहिया ने उपस्थित जनसमुदाय को संबोधित करते हुए कहा कि प्रधानमंत्री जी के ‘मन की बात’ कार्यक्रम से समाज को सकारात्मक दिशा और आगे बढ़ने की प्रेरणा मिलती है।

कैमोर मंडल अध्यक्ष भवानी राजा मिश्रा ने सभी कार्यकर्ताओं से प्रधानमंत्री के संदेशों को जन-जन तक पहुँचाने का संकल्प लेने की बात कही।

​ये रहे उपस्थित:
कार्यक्रम में मुख्य रूप से मंडल प्रतिनिधि गुरदीप सिंह बेदी, मंडल महामंत्री अमित तिवारी, मंडल उपाध्यक्ष आश्चर्य तिवारी, बूथ कमेटी बड़ारी से प्रियंका तिवारी, BLA-2 हरी तिवारी, शक्ति केन्द्र अमेहटा से ऋषि मिश्रा, रोहित तिवारी और आदित्य शुक्ला उपस्थित रहे।

​कार्यक्रम में भाजपा के अन्य सक्रिय कार्यकर्ताओं, स्थानीय गणमान्य नागरिकों के भी साथ-साथ बच्चों ने भी बड़े उत्साह के साथ सहभागिता की।

✍️ सुनील सिंगोते
RPKP INDIA NEWS
           कैमोर

Share this:

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

यह भी देखें