ग्राम करेला के बूथ में भाजपा कार्यकर्ताओं ने सुना प्रधानमंत्री का ‘मन की बात’ कार्यक्रम

 (खितौली) भाजपा संगठन के राष्ट्रव्यापी आह्वान पर ग्राम करेला में देश के यशस्वी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के लोकप्रिय ‘मन की बात’ कार्यक्रम का सामूहिक प्रसारण देखा और सुना गया। यह कार्यक्रम खितौली मंडल प्रभारी सतीश तिवारी,भाजपा मंडल अध्यक्ष मनोज तिवारी एवं बूथ अध्यक्ष संजू गुप्ता के कुशल नेतृत्व में गरिमामय ढंग से संपन्न हुआ।

इस अवसर पर मुख्य रूप से उपस्थित भाजपा मंडल प्रभारी सतीश तिवारी ने उपस्थित जनसमुदाय को संबोधित करते हुए कहा कि प्रधानमंत्री जी के ‘मन की बात’ कार्यक्रम से समाज को सकारात्मक दिशा और आगे बढ़ने की प्रेरणा मिलती है।

खितौली मंडल अध्यक्ष मनोज तिवारी ने सभी कार्यकर्ताओं से प्रधानमंत्री के संदेशों को जन-जन तक पहुँचाने का संकल्प लेने की बात कही।

कार्यक्रम में मुख्य रूप से फुद्दू लाल यादव, सुनील मिश्रा, संतोष, सरपंच, सुबोध उपाध्याय,मदन जायसवाल,आदि कार्यकर्ता उपस्थित रहे। कार्यक्रम में भाजपा के अन्य सक्रिय कार्यकर्ताओं, स्थानीय गणमान्य नागरिकों के भी साथ-साथ बच्चों ने भी बड़े उत्साह के साथ सहभागिता की।

✍️ मनोज कुमार तिवारी
RPKP INDIA NEWS
           खितौली

Share this:

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

यह भी देखें