मैहर में वीबी-जी-रामजी योजना का जिला स्तरीय कार्यक्रम सम्पन्न
(मैहर) शासन के निर्देशानुसार विकसित भारत गारंटी फॉर रोजगार एवं आजीविका मिशन ग्रामीण (वीबी-जी-रामजी) योजना के शुभारंभ कार्यक्रम मैहर जिले के जनपद पंचायत अंतर्गत ग्राम पंचायत झंझवारी में जिला स्तरीय कार्यक्रम का आयोजन गरिमामय वातावरण में किया गया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि विधायक मैहर श्रीकांत चतुर्वेदी रहे, जबकि कार्यक्रम की अध्यक्षता जिला पंचायत अध्यक्ष रामखेलावन कोल ने की।
इस मौके पर जनपद पंचायत अध्यक्ष श्रीमती आकांक्षा विनोद लोधी, जनपद उपाध्यक्ष विकास त्रिपाठी, जिला पंचायत सदस्य श्रीमती जयंती महेश तिवारी, सीईओ जिला पंचायत शैलेंद्र सिंह, जनपद पंचायत सीईओ अशोक कुमार तिवारी, सहायक यंत्री पारितोष सिंह, ब्लॉक समन्वयक मनरेगा पवन शुक्ला, उपयंत्री योगेंद्र सिंह परमार, दीपक बैश, दीपक मिश्रा तथा ग्राम पंचायत सरपंच रवीन्द्र मिश्रा उपस्थित रहे।
इसके अतिरिक्त जनपद पंचायत अंतर्गत विभिन्न ग्राम पंचायतों के सरपंच, सचिव, जनप्रतिनिधिगण एवं बड़ी संख्या में हितग्राही एवं ग्रामीणजन कार्यक्रम में सम्मिलित हुए। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए मुख्य अतिथि विधायक श्रीकांत चतुर्वेदी ने मनरेगा योजना से विकसित वीबी-जी-रामजी योजना की विशेषताओं एवं इसके माध्यम से ग्रामीण क्षेत्रों में रोजगार और आजीविका सुदृढ़ करने की दिशा में सरकार के प्रयासों की जानकारी दी।
जिला पंचायत अध्यक्ष रामखेलावन कोल ने योजना के लाभ, प्रावधान एवं हितग्राहियों के लिए उपलब्ध अवसरों के बारे में विस्तार से जानकारी प्रदान की।
