प्रभारी मंत्री श्री सिंह 4 जुलाई को कटनी दौरे पर

(कटनी)  प्रदेश के परिवहन एवं स्कूल शिक्षा मंत्री और कटनी जिले के प्रभारी मंत्री श्री उदय प्रताप सिंह शनिवार, 4 जुलाई को कटनी जिले के दौरे पर रहेंगे। इस दौरान वे विभिन्न कार्यक्रमों में शामिल होंगे और विकास कार्यों की समीक्षा करेंगे।

निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार मंत्री श्री सिंह सुबह 9:30 बजे नरसिंहपुर जिले के ग्राम लोलरी से कटनी के लिए प्रस्थान करेंगे और व्‍हाया जबलपुर सड़क मार्ग से सुबह 11:30 बजे कटनी पहुंचेंगे।

कटनी आगमन के पश्चात वे एक दैनिक निजी समाचार पत्र द्वारा आयोजित कार्यक्रम में भाग लेंगे। इसके बाद दोपहर 2 बजे भारतीय जनता पार्टी कार्यालय, कटनी में जनप्रतिनिधियों एवं आम नागरिकों से मुलाकात करेंगे। दोपहर 3 बजे मंत्री श्री सिंह कलेक्ट्रेट कार्यालय में जिला स्तरीय अधिकारियों के साथ बैठक कर विभिन्न विकास कार्यों एवं शासकीय योजनाओं की समीक्षा करेंगे। कार्यक्रम के पश्चात मंत्री श्री सिंह शाम 4:30 बजे कटनी से लोलरी के लिए प्रस्थान करेंगे।

Share this:

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

यह भी देखें