कलेक्टर एवं पुलिस अधीक्षक ने किया

मझगवां बायपास रोड एवं चित्रकूट मोड़ घाट का निरीक्षण

(सतना) जिले में सड़क सुरक्षा एवं यातायात व्यवस्था को सुदृढ़ बनाने के उद्देश्य से कलेक्टर डॉ. सतीश कुमार एस एवं पुलिस अधीक्षक हंसराज सिंह शुक्रवार को मझगवां बायपास रोड एवं चित्रकूट मोड़ घाट का निरीक्षण किया।
निरीक्षण के दौरान कलेक्टर ने सड़क निर्माण की वर्तमान स्थिति, यातायात की सुगमता, मोड़ों पर सुरक्षा व्यवस्था, संकेतक बोर्ड, एवं दुर्घटना संभावित क्षेत्रों का अवलोकन किया। कलेक्टर ने संबंधित विभागों को निर्देशित किया कि सड़क मरम्मत कार्य में गति लाकर आवश्यक साइन बोर्ड, स्पीड ब्रेकर, एवं प्रकाश व्यवस्था को प्राथमिकता के आधार पर सुनिश्चित किया जाए। बाद में कलेक्टर ने नगर पंचायत के सभाकक्ष में चित्रकूट विकास के कार्यो की समीक्षा की।
Share this:

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

यह भी देखें