श्रमजीवी पत्रकार संघ की बैठक संपन्न, संगठन की मजबूती पर हुआ मंथन
(मैहर) श्रमजीवी पत्रकार संघ के प्रदेश अध्यक्ष शलभ भदौरिया के निर्देशानुसार श्रमजीवी पत्रकार संघ जिला इकाई मैहर की एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता जिला अध्यक्ष श्रीनिवास चतुर्वेदी ने की।
बैठक में संगठन के विस्तार, पत्रकारों के हितों की रक्षा, सदस्यता अभियान तथा संगठन को अधिक सक्रिय एवं मजबूत बनाने पर विस्तार से चर्चा की गई। उपस्थित पत्रकारों ने संगठन की एकजुटता बनाए रखने और पत्रकारों की समस्याओं को प्राथमिकता के साथ शासन-प्रशासन के समक्ष उठाने का संकल्प लिया।

बैठक में उपस्थित सभी सदस्यों ने प्रदेश अध्यक्ष शलभ भदौरिया के मार्गदर्शन में संगठन को और अधिक सशक्त बनाने का विश्वास व्यक्त किया। इस अवसर पर महासचिव रमाकांत दुबे, सुनील दाहिया, अंकित अग्रवाल, सत्य प्रकाश, बबलू रजक, अभिषेक तिवारी, नीलेंद्र दुबे, रवि प्रकाश, कृष्ण कुमार पांडे, अलताब अहमद, कमलेंद्र कुशवाहा, कमलेश सिंह, विकास सोनी, दीपक बढौरिया, रवि चौरसिया, आनंद श्रीवास्तव, जिला इकाई के पदाधिकारी एवं सदस्य बड़ी संख्या में उपस्थित रहे तथा संगठनात्मक विषयों पर अपने सुझाव भी दिए।
बैठक का समापन सभी सदस्यों के प्रति आभार व्यक्त करते हुए संगठन की मजबूती एवं पत्रकार हित में निरंतर कार्य करने के संकल्प के साथ किया गया।
