श्रमधाम प्रबंध समिति अमेहटा: अध्यक्ष ज्ञानदत्त दीक्षित ने दिया इस्तीफा, पूर्व प्रधानाचार्य राम बिहारी गर्ग निर्विरोध अध्यक्ष निर्वाचित

 (अमेहटा) श्रमधाम विद्यालय अमेहटा में श्रमधाम प्रबंध समिति की बैठक आयोजित की गयी , बैठक में अध्यक्ष ज्ञानदत्त दीक्षित ने 5 बर्ष अध्यक्ष रहने के बाद निजी कारणों से अध्यक्ष पद से त्यागपत्र दे दिया। बैठक में अध्यक्ष पद खाली होने के बाद इस पद पर नियुक्ति हेतु प्रस्ताव रखा गया , जिसमें सर्वसम्मति से सदस्यों ने रामबिहारी गर्ग को अध्यक्ष नियुक्त किया गया।

विदित हो कि रामबिहारी गर्ग इससे पूर्व श्रमधाम हाई स्कूल अमेहटा के प्रधानाचार्य पद से सेवानिवृत्त हुए थे। श्री गर्ग जी के अध्यक्ष बनने पर पूर्व अध्यक्ष ज्ञानदत्त दीक्षित ने उन्हें शुभकामनाएं दी।

इस बैठक में प्रमुख रूप से पूर्व शिक्षक श्यामसुंदर पटेल, श्रमधाम प्रबंध समिति अमेहटा के उपाध्यक्ष सुरसरी उरमलिया, कोषाध्यक्ष लाल जी तिवारी, प्रधानाचार्य श्रीमती स्मिता दुबे, अमेहटा से अमित गुड्डू तिवारी, उमेश गुप्ता, आश्चर्य तिवारी, श्रीमती गोमती बर्मन आदि उपस्थित रहे।
✍️ ऋषि मिश्रा
RPKP INDIA NEWS
      अमेहटा

Share this:

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

यह भी देखें