मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव की मौजूदगी में भाजपा प्रत्याशी आशुतोष तिवारी ने दतिया उपचुनाव के लिए भरा नामांकन

प्रदेश अध्यक्ष हेमंत खण्डेलवाल, प्रदेश प्रभारी डॉ. महेन्द्र सिंह एवं वरिष्ठ नेता डॉ. नरोत्तम मिश्रा रहे उपस्थित

(दतिया) दतिया विधानसभा उपचुनाव के लिए भारतीय जनता पार्टी के अधिकृत प्रत्याशी आशुतोष तिवारी ने सोमवार को दतिया कलेक्ट्रेट पहुंचकर अपना नामांकन-पत्र दाखिल किया। इस अवसर पर मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव, भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष एवं विधायक हेमंत खण्डेलवाल, प्रदेश प्रभारी डॉ. महेन्द्र सिंह तथा वरिष्ठ भाजपा नेता डॉ. नरोत्तम मिश्रा सहित पार्टी के अनेक वरिष्ठ पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

नामांकन दाखिल करने से पूर्व भाजपा नेताओं ने पार्टी कार्यकर्ताओं से संवाद कर चुनाव में पूर्ण समर्पण और एकजुटता के साथ कार्य करने का आह्वान किया। …

✍️ (संतोष प्रसाद तिवारी)
         मीडिया प्रभारी
     भाजपा मंडल कैमोर

Share this:

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

यह भी देखें