कलेक्टर एवं एसपी ने मुख्यमंत्री के आगमन के मद्देनजर व्यवस्थाओं एवं तैयारियों का लिया जायजा
(कटनी) मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव के शुक्रवार को स्लीमनाबाद प्रवास के मद्देनजर गुरूवार को कलेक्टर श्री आशीष तिवारी और एसपी अभिनय विश्वकर्मा ने व्यवस्थाओं और तैयारियों का जायजा लिया। कलेक्टर ने अधिकारियों को हेलीपैड निर्माण सहित अन्य सभी जरूरी व्यवस्थायें पूर्ण करने की हिदायत दी।
इस दौरान जिला पंचायत सीईओ हरसिमरनप्रीत कौर, नगर निगम आयुक्त तपस्या परिहार, अपर कलेक्टर श्री नीलांबर मिश्रा मौजूद रहे। कलेक्टर श्री तिवारी ने सलैया फाटक अपस्ट्रीम पोर्टल पहुंचकर टनल के प्रवेश स्थल और टनल बोरिंग मशीन (टीबीएम) के निकासी स्थल स्लीमनाबाद पड़वार मार्ग पर बनाये गये सॉफ्ट वेंटिलेटर का भी बारीकी से मुआयना किया।
इस दौरान वें अग्रवाल मैरिज गार्डन में मुख्यमंत्री डॉ. यादव द्वारा किये जाने वाले सीएम राइज स्कूल झिंझरी और बहोरीबंद के लोकार्पण कार्यस्थल का अवलोकन कर चाक-चौबंद व्यवस्था के निर्देश दिए।कलेक्टर श्री तिवारी ने पुलिस, राजस्व, नर्मदा घाटी विकास प्राधिकरण सहित अन्य विभागों के अधिकारियों को जरूरी दिशा-निर्देश दिए।
