ग्वालियर में भगवान जगन्नाथ रथ यात्रा में शामिल हुए हेमंत खण्डेलवाल, डॉ. महेन्द्र सिंह और नरेन्द्र सिंह तोमर
आरती कर प्रदेश की सुख-समृद्धि की कामना, भाजपा प्रदेश मीडिया प्रभारी आशीष उषा अग्रवाल भी रहे उपस्थित
ग्वालियर, RPKP INDIA NEWS भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष एवं विधायक हेमंत खण्डेलवाल, प्रदेश प्रभारी डॉ. महेन्द्र सिंह तथा मध्यप्रदेश विधानसभा के अध्यक्ष नरेन्द्र सिंह तोमर ग्वालियर में आयोजित भगवान जगन्नाथ रथ यात्रा में शामिल हुए। इस अवसर पर उन्होंने भगवान जगन्नाथ की विधिवत आरती एवं पूजन-अर्चन कर प्रदेशवासियों के सुख, समृद्धि और खुशहाली की कामना की।

रथ यात्रा के दौरान श्रद्धालुओं में विशेष उत्साह देखने को मिला। धार्मिक वातावरण और जयघोष के बीच भाजपा के वरिष्ठ नेताओं ने भगवान जगन्नाथ का आशीर्वाद प्राप्त किया तथा प्रदेश में शांति, समृद्धि एवं जनकल्याण की प्रार्थना की।

इस अवसर पर भाजपा के प्रदेश मीडिया प्रभारी आशीष उषा अग्रवाल सहित पार्टी के अनेक पदाधिकारी, कार्यकर्ता एवं बड़ी संख्या में श्रद्धालु उपस्थित रहे।
✍️ (संतोष प्रसाद तिवारी)
मीडिया प्रभारी
भाजपा मंडल कैमोर

