नशा मुक्ति जन जागरूकता अभियान में शामिल हुई प्रभारी मंत्री

नशा मुक्त मध्यप्रदेश बनाने दिलाई शपथ

(मैहर)नशा मुक्त भारत बनाने की दिशा में राज्य शासन द्वारा 15 जुलाई से 30 जुलाई तक प्रदेशव्यापी नशामुक्ति जन जागरूकता अभियान चलाया जा रहा है। मैहर जिले की प्रभारी मंत्री श्रीमती राधा सिंह शनिवार को सांदीपनी विद्यालय मैहर के आडीटोरियम में आयोजित नशा मुक्ति जनजागरूकता अभियान में शामिल हुई। प्रभारी मंत्री ने हजारों की तादाद में उपस्थिति स्कूली छात्र-छात्राओं और आम नागरिकों को नशासें से दूरी है जरूरी 2.0 अभियान के तहत नशा मुक्त मध्यप्रदेश बनाने की शपथ दिलाई। इस मौके पर विधायक श्रीकांत चतुर्वेदी, कलेक्टर श्रीमती बिदिशा मुखर्जी, पुलिस अधीक्षक अवधेश प्रताप सिंह, उप संचालक सामाजिक न्याय राजीव सिंह, डीपीओ राजेन्द्र बांगरे, प्राचार्य दिनेश पुरी गोस्वामी, संतोष सोनी, विकास तिवारी, फूल सिंह तेकाम, सीएसपी महेन्द्र सिंह भी उपस्थित थे।पंचायत एवं ग्रामीण विकास राज्यमंत्री एवं जिले की प्रभारी मंत्री श्रीमती राधा सिंह ने कहा कि किसी भी प्रकार का नशा व्यक्ति के शरीर, बुद्धि, चरित्र और पैसे को नष्ट करता है। नशा करने वाले व्यक्ति का पूरा परिवार एवं उनके बच्चे परेशान रहते है और दिशाहीन हो जाते है। उन्होंने बच्चों से कहा कि अपने जीवन में जो मुकाम हासिल करना चाहते हो उसे लक्ष्य के रूप में लेकर आगे बढे। सभी प्रकार के दुर्व्यसनों से दूर रहकर केवल पढाई पर ध्यान केन्द्रित करे। विधायक श्रीकांत चतुर्वेदी ने कहा कि सभी बच्चों के अभिभावक अच्छी शिक्षा के लिए बाहर के बडे शहरों में उन्हें भेजते है। सभी बच्चे अभिभावकों की स्थितियों और भावनाओं का अहसास करें और उनके सपनों का पूरा करने के विश्वास पर खरे उतरे। कलेक्टर श्रीमती बिदिशा मुखर्जी ने कहा कि नशा मुक्त भारत बनाने की दिशा में नशे से दूरी है जरूरी 2.0 अभियान चलाया जा रहा है। किसी भी प्रकार का नशा शरीर के साथ जीवन के लिए अत्यंत हानिकारक होता है।

उन्होंने कहा कि मैहर जिले में नो प्लास्टिक अभियान चलाया जा रहा है। प्लास्टिक मुक्त शहर बनाने सभी बच्चे और नागरिक जन जागरूकता लाकर अभियान में सहयोग करें। पुलिस अधीक्षक मैहर अवधेश प्रताप सिंह ने कहा कि प्रदेशव्यापी अभियान नशे से दूरी है जरूरी 2.0 के तहत जिले में विद्यार्थियों, युवाओं, आमजनों के बीच पहुंचकर जन जागरूकता लाई जा रही है। विंध्य क्षेत्र में मेडीकल नशा नई चुनौती के रूप में उभरा है। कई संगठित गिरोह और असामाजिक तत्व इस कार्य में लगे हुए है। पुलिस ने मैहर जिले में अब तक 64 प्रकरण कायम कर 124 व्यक्तियों को जेल भेजा है। मेडिकल नशा और ड्राई नशे के खिलाफ मैहर पुलिस की कार्यवाहियां सतत रूप से जारी है।

Share this:

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

यह भी देखें