राधा कृष्ण की करोड़ों की मूर्ति चोर को पुलिस ने पकड़ा
( कटनी )
पुलिस को एक बड़ी कामयाबी हासिल हुई है लगभग 200 वर्ष पुरानी राधा कृष्ण की चोरी हुई मुर्ति को पुलिस ने बरामद कर लिया है। साथ में इस मूर्ति चोरी करने वाले चोर को भी धर दबोचा है। पुलिस अधीक्षक शाक्यवार को एक मुखबिर के द्वारा सूचना मिली कि बहोरीबंद बाकल सलैया के मंदिर से 200 साल पुरानी मूर्ति जो चोरी हो गई थी उसे दमोह के विक्रम लोधी ने चुराया है। तत्काल कार्रवाई करते हुए पुलिस ने आरोपी को धर दबोचा और मूर्ति बरामद कर ली। पुलिस कार्यवाही में आरोपी ने गुनाह कबूल करते हुए इस बात की जानकारी दी कि 2010 में ठंड के मौसम में फूफा के लड़के संजय लोधी के साथ उसने चोरी की घटना को अंजाम दिया था। जब पुलिस को उस पर शक हुआ तो उसने भेड़ाघाट से 14000 में दूसरी मूर्ति खरीद की रसीद पुलिस को दिखा दी लेकिन सच कभी छुपता नहीं इसलिए 10 साल बाद चोरी का मामला आखिरकार उजागर हो गया। इस प्राचीन मूर्ति को उस वक्त 5000 रुपए में खरीदा गया था जिसकी वैल्यू आज के जमाने में करोड़ों रुपए के आसपास है । पुरातत्व अधिकारियों के द्वारा यह मूर्ति 17 वी और 18वीं शताब्दी की बताई जा रही है। मूर्ति लगभग 10 साल बाद बरामद होने से क्षेत्र के नागरिकों के द्वारा समस्त पुलिस स्टाफ की सराहना की गई साथ ही पुलिस अधीक्षक के द्वारा पूरी टीम को नगद इनाम से भी पुरस्कृत किया जाएगा।
रिपोर्ट :मतीन खान एवं राजेश कुमार तिवारी ,कटनी

