चौपट हुई फसलें लेकर किसानों ने किया प्रदर्शन
( छतरपुर )
छतरपुर जिले मे बक्सवाहा क्षेत्र के सैकड़ों किसानों ने अल्प वर्षा से खरीफ की फसलें चौपट हो जाने के कारण हाथ में खराब फसलें लेकर प्रदर्शन किया और मुआवजा की मांग को लेकर प्रदेश की राज्यपाल के नाम तहसीलदार त्रिलोक सिंह को ज्ञापन सौंपा। अल्प वर्षा और मौसमी रोग के कारण फसलें चौपट हो गई हैं। विभिन्न परेशानियों से जूझ रहे किसानों के द्वारा मांग की गई है कि शासकीय स्तर पर सर्वे करवा कर मुआवजा दिया जाए। इस प्रदर्शन में विधानसभा क्षेत्र बड़ा मलहरा क्रमांक 53 के कांग्रेस पार्टी से संभावित प्रत्याशी लक्ष्मण सिंह लोधी , राजेश रागी प्रशांत जैन ,विजय सिंह लोधी, केरवारा गुलजार सिंह लोधी एवं समस्त क्षेत्र के किसान उपस्थित रहे।
रिपोर्ट : पंकज पाराशर , छतरपुर

