मोदी सरकार युवाओं के हितों के लिए प्रतिबद्ध, विपक्ष छात्रों का उपयोग अपनी तुच्छ राजनीति के लिए कर रहा है: हेमंत खण्डेलवाल

केन्द्र सरकार हर विषय पर चर्चा के लिए तैयार, विपक्ष संवाद नहीं, अराजकता में विश्वास रखता है: हेमंत खण्डेलवाल

भोपाल (RPKP INDIA NEWS) भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष व विधायक हेमंत खण्डेलवाल के नेतृत्व में बुधवार को पार्टी पदाधिकारियों, जनप्रतिनिधियों एवं कार्यकर्ताओं ने कांग्रेस द्वारा प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी जी के आवास के निकट किए गए धरना एवं हंगामे को लेकर रेडक्रॉस अस्पताल से कांग्रेस कार्यालय तक विरोध मार्च निकालकर शांतिपूर्ण एवं लोकतांत्रिक प्रदर्शन किया। भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष हेमंत खण्डेलवाल ने कहा कि कांग्रेस लोकतांत्रिक विपक्ष की भूमिका निभाने के बजाय प्रायोजित अराजकता की राजनीति कर रही है। लोकतांत्रिक संस्थाओं पर अविश्वास फैलाना, विदेशों में भारत के खिलाफ दुष्प्रचार करना राहुल गांधी और कांग्रेस की आदत बन चुकी है। राहुल गांधी सत्ता की लोलुपता में देश के सम्मान और राष्ट्रहित को भी दांव पर लगाने से नहीं चूकते हैं। भाजपा राष्ट्रहित, संविधान और लोकतांत्रिक संस्थाओं के सम्मान की रक्षा के लिए सदैव संघर्ष करती रहेगी। प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी जी के नेतृत्व में केन्द्र सरकार युवाओं के हितों के लिए पूरी तरह से प्रतिबद्ध है। राहुल गांधी और विपक्षी दल छात्रों के कंधों का उपयोग कर अपनी तुच्छ राजनीति कर रहे हैं। केन्द्र सरकार हर विषय पर सार्थक चर्चा के लिए तैयार है, लेकिन विपक्ष संवाद नहीं, अराजकता में विश्वास रखता है। नीट-यूजी सहित सभी प्रतियोगी परिक्षाओं की लीक प्रूफ परीक्षा के लिए केन्द्र सरकार ने कई महत्वपूर्ण कदम उठाए हैं।

राहुल गांधी आखिर किसके हित में भारत की उपलब्धियों को नकारने और झूठा नैरेटिव गढ़ते हैं

भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष हेमंत खण्डेलवाल ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी का यह आंदोलन किसी व्यक्ति विशेष के विरुद्ध नहीं, बल्कि कांग्रेस की उस सोच और राजनीति के खिलाफ है, जो लोकतंत्र को कमजोर करने, समाज में वैमनस्य फैलाने और भारत की वैश्विक प्रतिष्ठा को नुकसान पहुंचाने का निरंतर प्रयास कर रही है। कांग्रेस को देश की जनता के सामने यह स्पष्ट करना चाहिए कि राहुल गांधी बार-बार विदेशी मंचों पर भारत, भारतीय लोकतंत्र, संवैधानिक संस्थाओं और न्याय व्यवस्था पर सवाल क्यों उठाते हैं? आखिर किसके हित में वे भारत की उपलब्धियों को नकारने और देश के विरुद्ध झूठा नैरेटिव गढ़ने का प्रयास करते हैं? जनता उन्हें कई बार नकार चुकी है, लेकिन वे अपनी राजनीतिक विफलताओं का दोष देश की संस्थाओं पर मढ़ने का असफल प्रयास कर रहे हैं।

व्यवधान की राजनीति और विभाजनकारी बयान, कांग्रेस की पहचान

भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष हेमंत खण्डेलवाल ने कहा कि कांग्रेस आज लोकतांत्रिक विपक्ष की भूमिका निभाने के बजाय प्रायोजित अराजकता की राजनीति कर रही है। संसद से लेकर सड़क तक व्यवधान उत्पन्न करना, समाज को बांटने वाले बयान देना, संवैधानिक संस्थाओं की विश्वसनीयता पर हमला करना और विदेशों में भारत को बदनाम करना कांग्रेस की पहचान बन गया है। यह लोकतंत्र की स्वस्थ परंपराओं को मजबूत करने का नहीं, बल्कि लोकतंत्र को बंधक बनाने का प्रयास है। उन्होंने कहा कि भारतीय जनता पार्टी स्पष्ट करना चाहती है कि लोकतंत्र में विरोध का अधिकार सभी को है, लेकिन देश का अपमान करने, लोकतांत्रिक संस्थाओं को बदनाम करने और समाज में अशांति फैलाने का अधिकार किसी को नहीं है। कांग्रेस को देशहित से ऊपर दलहित और परिवारहित की राजनीति छोड़नी होगी। आज का विरोध-प्रदर्शन कांग्रेस और राहुल गांधी को स्पष्ट संदेश है कि मध्यप्रदेश की जनता राष्ट्रविरोधी दुष्प्रचार, झूठ की राजनीति और प्रायोजित अराजकता को कभी स्वीकार नहीं करेगी। भारतीय जनता पार्टी लोकतंत्र, संविधान, राष्ट्रहित और भारत के सम्मान की रक्षा के लिए सदैव प्रतिबद्ध रहेगी तथा कांग्रेस की विभाजनकारी राजनीति का लोकतांत्रिक और जनतांत्रिक तरीके से लगातार विरोध करती रहेगी।

बारिश के बावजूद प्रदर्शन में उमड़ा कार्यकर्ताओं का सैलाब

भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष हेमंत खण्डेलवाल के नेतृत्व में भोपाल में आयोजित विरोध प्रदर्शन में बारिश के बावजूद पार्टी कार्यकर्ताओं का सैलाब उमड़ आया। हजारों की संख्या में कार्यकर्ताओं ने लोकतंत्र की हत्यारी कांग्रेस मुर्दाबाद, राहुल गांधी शर्म करो, कांग्रेस अराजक राजनीति बंद करो जैसे नारे लगाते हुए रेडक्रॉस अस्पताल से प्रदेश कांग्रेस कार्यालय के पास तक पहुंचे, जहां पुलिस ने बेरिकेटिंग लगाकर रोक दिया। देश का अपमान करने वाली कांग्रेस पार्टी को सबक सिखाए जनता, लोकतांत्रिक संस्थाओं को बदनाम करना बंद करे कांग्रेस जैसे नारों से पूरा क्षेत्र गूंज उठा।

Share this:

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

यह भी देखें